Pilani Investment & Indusrtries: एक स्मॉल कैप कंपनी पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज अपने शेयरधारकों को 150 प्रतिशत डिविडेंड देने जा रही है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 20 सितंबर है। यानी इस दिन जिन शेयरधारकों के पास शेयर होंगे, केवल वही डिविडेंड पाने के लिए एलिजिबल होंगे। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू (मार्केट वैल्यू नहीं) 10 रुपये है, जिस पर ये 150 फीसदी डिविडेंड देगी। यानी हर शेयर पर शेयरधारकों को 15 रु का डिविडेंड मिलेगा।
ये भी पढ़ें -
कितने पर है शेयर
सोमवार को BSE पर पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज का शेयर कमजोर हालत में है। 5376.35 रु के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह 5,317.40 रु पर खुलने के बाद ये करीब ढाई बजे 112.60 रु या 2.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 5,263.75 रु पर है।
पिलानी इन्वेस्टमेंट का परफॉर्मेंस
- 1 साल : 133.46 फीसदी
- 2024 में अब तक : 66.84 फीसदी
- 6 महीने : 45.11 फीसदी
- 1 महीने : 7.43 फीसदी
क्या है कंपनी का बिजनेस
पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक भारतीय नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) कंपनी है, जो मुख्य रूप से शेयरों और सिक्योरिटीज, डेट और ट्रेड अकाउंट्स और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट में लगी हुई है।
बीएसई पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, पिलानी इन्वेस्टमेंट 2016 से अपने निवेशकों को डिविडेंड दे रही है, जब इसने 25 रुपये का डिविडेंड दिया था। दिलचस्प बात यह है कि इस स्मॉल-कैप कंपनी ने 2020 तक इतना ही डिविडेंड (25 रु) बनाए रखा। इसने एक बार 2:5 अनुपात में अपना पहला बोनस शेयर घोषित किया। 2021 से पिलानी इन्वेस्टमेंट ने प्रति इक्विटी शेयर 15 रुपये का लाभांश देना शुरू किया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
