बिजनेस

Motivational Quotes: 'तुम्हें संतुष्टि तभी मिलेगी जब तुम घिसना शुरू करोगे', अलख पांडेय की ये बातें सीने की चिंगारी को आग बना देगी

Motivational Quotes: अलख पांडेय ने 5000 रुपये प्रति महीने की सैलरी पर ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था। आज के समय में अलख पांडेय का यूट्यूब चैनल फिजिक्स वाला एक बड़ी कंपनी बन गई है, जिसकी मौजूदा वैल्यू 8000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

Image

फिजिक्स वाला की वैल्यू 8 हजार करोड़ रुपये है

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अलख पांडेय ने ट्यूशन टीचर के रूप में शुरू किया था करियर
  • साल 2016 में शुरू किया था फिजिक्स वाला यूट्यूब चैनल
  • 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन चुकी है PW

Physics Wallah's Alakh Pandey Motivational Quotes: पढ़ाई-लिखाई के दिनों में हम सभी एग्जाम में अच्छे नंबर्स लाने के लिए ट्यूशन पढ़ते हैं। लेकिन क्या आप किसी ऐसे ट्यूशन टीचर से पढ़ें हैं, जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते आज करोड़पति बन गया हो। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'फिजिक्स वाला' के फाउंडर और सीईओ अलख पांडेय की।

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

अलख पांडेय और फिजिक्स वाला आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मशहूर हो चुके हैं। ट्यूशन टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अलख पांडेय ने साल 2016 में Physics Wallah नाम से एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी।

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

अलख पांडेय का फिजिक्स वाला अब सिर्फ एक यूट्यूब चैनल नहीं बल्कि एक बड़ा संस्थान बन गया है। साल 2022 में फिजिक्स वाला 101 करोड़ डॉलर की वैल्यूएशन के साथ भारत का यूनिकॉर्न बन गया।

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

5000 रुपये की सैलरी के साथ टीचर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले अलख पांडेय आज सिर्फ एक टीचर नहीं बल्कि भारत के एक सफल उद्यमी बन चुके हैं। मौजूदा समय में फिजिक्स वाला की वैल्यू 8 हजार करोड़ रुपये है।

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

alakh pandey, physics wallah, pw, unicorn

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला के कुल कर्मचारियों की संख्या 6500 से भी ज्यादा थी। इनमें 2000 टीचर और एजुकेशन एक्सपर्ट्स समेत बाकी स्टाफ शामिल हैं।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article