बिजनेस

Petrol Diesel Price: आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कहां हुआ 17 रुपये सस्ता

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 18, 2024, 07:41 AM IST

Petrol Diesel Price: देश में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली और पूर्वोत्तर जैसे छोटे राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे कम हैं।

Image

Petrol Diesel Price: आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कहां हुआ 17 रुपये सस्ता

Petrol Diesel Price: पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 बार बड़ी कटौती की गई है। पहले गुरुवार को देशभर में 2 रुपये की कटौती की गई तो शनिवार को लक्षद्वीप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई। इस तरह अब तक अलग-अलग तरह से 17 रुपये से ज्यादा कटौती की जा चुकी है। इससे पहले करीब दो साल से वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। उद्योग के आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक देश में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली और पूर्वोत्तर जैसे छोटे राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे कम हैं। स्थानीय बिक्री कर (वैट) की दरों में अंतर की वजह से कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां है

अंडमान और निकोबार द्वीप में पेट्रोल सबसे सस्ता है जहां यह 82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके बाद सिलवासा और दमन है जहां यह 92.38-92.49 रुपये प्रति लीटर है। अन्य छोटे राज्यों में भी पेट्रोल सस्ता है। इनमें दिल्ली (94.76 रुपये प्रति लीटर), पणजी (95.19 रुपये), आइजोल (93.68 रुपये) और गुवाहाटी (96.12 रुपये) शामिल हैं।

यहां मिल रहा 100 रुपये से अधिक कीमत में ईंधन

ज्यादा वैट लगने की वजह से कई राज्यों में अब भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हैं। आंध्र प्रदेश में पेट्रोल सबसे महंगा 109.87 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद केरल में एक लीटर पेट्रोल 107.54 रुपये में बिक रहा है। वहीं तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत 107.39 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.45 रुपये प्रति लीटर, पटना में 105.16 रुपये, जयपुर में 104.86 रुपये और मुंबई में 104.19 रुपये प्रति लीटर है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर है। आंकड़ों के अनुसार, जिन अन्य राज्यों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है उनमें ओडिशा (भुवनेश्वर में 101.04 रुपये प्रति लीटर), तमिलनाडु (चेन्नई में 100.73 रुपये) और छत्तीसगढ़ (रायपुर में 100.37 रुपये) शामिल हैं।

कहां कितनी है डीजल की कीमत

डीजल कीमतों की बात की जाए, तो आंध्र प्रदेश के अमरावती में 97.6 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तिरुवनंतपुरम (केरल) में यह 96.41 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में 95.63 रुपये और रायपुर (छत्तीसगढ़) में 93.31 रुपये प्रति लीटर है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार में डीजल का दाम 92 से 93 रुपये प्रति लीटर है। ओडिशा और झारखंड में भी डीजल का दाम इतना ही है। अंडमान और निकोबार द्वीप में डीजल सबसे सस्ता है जहां यह लगभग 78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। महानगरों में दिल्ली में वैट सबसे कम है। दिल्ली में डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर है, जबकि गोवा में इसकी कीमत 87.76 रुपये प्रति लीटर है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article