बिजनेस

Petrol-Diesel-LPG Rate Today: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पटना...आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का रेट?

आज 19 मार्च 2026 को राहत भरी खबर आई है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगी 'आग' और ब्रेंट क्रूड के 111 डॉलर के पार पहुंचने के बावजूद, घरेलू ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। आइए जानते हैं, इस उतार-चढ़ाव के बीच आज आपके शहर में पेट्रोल, डीजल और LPG के ताजा रेट क्या हैं।

Image

Petrol-Diesel-LPG Price

आज 19 मार्च 2026 को आम जनता के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उथल-पुथल और 'आग' लगने के बावजूद, घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 4.45 डॉलर की बड़ी छलांग लगाकर 111.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं WTI क्रूड भी 99.72 डॉलर के स्तर को छू रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से भारत के आयात बिल पर लगभग 2 अरब डॉलर का अतिरिक्त बोझ पड़ता है, लेकिन फिलहाल आम जनता को इस महंगाई से बचाकर रखा गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल और LPG का रेट.

आज आपके शहर में पेट्रोल -डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
हैदराबाद₹107.46₹95.70
इंदौर₹106.48₹91.88
पटना₹105.58₹93.80
जयपुर₹104.72₹90.21
मुंबई₹104.21₹92.15
पुणे₹104.04₹90.57
कोलकाता₹103.94₹90.76
बेंगलुरु₹102.92₹89.02
चेन्नई₹100.75₹92.34
नासिक₹95.50₹89.50
सूरत₹95.00₹89.00
नई दिल्ली₹94.72₹87.62
लखनऊ₹94.69₹87.80
अहमदाबाद₹94.49₹90.17
चंडीगढ़₹94.30₹82.45

आपके शहर में एलपीजी के रेट

शहरLPG रेट (प्रति 14.2 kg सिलेंडर)
हैदराबाद₹965.00
कोलकाता₹939.00
भुवनेश्वर₹939.00
चेन्नई₹928.50
गुरुग्राम₹921.50
बेंगलुरु₹915.50
नई दिल्ली₹913.00
मुंबई₹912.50
चंडीगढ़₹862.50

वहीं,कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी स्थिरता देखी गई है। दिल्ली में व्यापारिक उपयोग वाला सिलेंडर ₹1883 का है, जबकि कोलकाता में यह ₹1875.50 और मुंबई में ₹1835 में उपलब्ध है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इससे खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने का खतरा टल जाता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article