बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today: गुरुग्राम, नोएडा, पटना, लखनऊ और अन्य शहरों में इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 29, 2022, 09:44 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 29 November 2022: ग्राहक पेट्रोल और डीजल की कीमत को घर बैठे एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं। हर शहर में ईंधन का दाम अलग-अलग होता है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: जानिए गुरुग्राम, नोएडा, पटना, लखनऊ और अन्य शहरों में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 29 November 2022: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 29 नवंबर 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया था। तब से देश में तेल के दाम नहीं बदले हैं। यह मई 2022 के अंत से ही स्थिर हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में आप पेट्रोल और डीजल के लिए आपको कितने पैसे चुकाने होंगे।

महानगरों में इतना है पेट्रोल-डीजल का दाम

मंगलवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये पर बिक रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

गुरुग्राम, नोएडा, पटना और अन्य शहरों में इतनी है कीमत

बाकी शहरों की बात करें, तो 29 नवंबर को गुरुग्राम और नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 97.10 रुपये और 96.53 रुपये है। वहीं यहां एक लीटर डीजल का दाम क्रमश: 89.96 रुपये और 89.71 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल के लिए लोग 101.94 रुपये प्रति लीटर चुका रहे हैं। यहां डीजल के लिए ग्राहकों को 87.89 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीडर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं लखनऊ और पटना में पेट्रोल क्रमश: 96.57 रुपये और 107.80 रुपये पर मिल रहा है। यहां डीजल की कीमत क्रमश: 89.76 रुपये प्रति लीटर और 94.56 रुपये प्रति लीटर है।

कैसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

उल्लेखनीय है कि हर रोज सुबह छह बजे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव होता है। देश में सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू भी हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर की कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग डबल हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल और डीजल के रेट तय होते हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article