बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 15 November 2022: यहां बेहद कम कीमत में मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, आज ही फुल करवा लें टंकी

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 15, 2022, 10:12 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 15 November 2022: भारत में कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बदली है। ईंधन का मूल्य जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: यहां बेहद कम कीमत में मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, आज ही फुल करवा लें टंकी

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 15 November 2022: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) में गिरावट आई है। अगर आप भी रोजाना गाड़ी, बाइक या स्कूटी से ट्रैवल करते हैं और पेट्रोल एवं डीजल की उच्च कीमत से परेशान हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको उन प्रमुख शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पेट्रोल और डीजल सस्ते में मिल रहा है।

इन प्रमुख शहरों सस्ता मिल रहा है पेट्रोल

वैसे तो कई जगहों पर एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 100 रुपये से ज्यादा भुगतान कर रहे हैं, लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से कम है। ये रही पूरी लिस्ट -

शहरकीमत
नई दिल्ली96.72 रुपये
गुरुग्राम97.10 रुपये
नोएडा96.76 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये
(कीमत प्रति लीटर में)

इन प्रमुख शहरों सबसे सस्ता मिल रहा है डीजल

देश में कई जगहों पर एक लीटर डीजल के लिए लोग 90 रुपये से ज्यादा का भुगतान कर रहे हैं। इस बीच कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां इसकी कीमत 90 रुपये प्रति लीटर से कम है। ये रही पूरी लिस्ट -
शहरकीमत
नई दिल्ली89.62 रुपये
गुरुग्राम89.96 रुपये
नोएडा89.93 रुपये
बेंगलुरु87.89 रुपये
चंडीगढ़84.26 रुपये
लखनऊ89.76 रुपये
(कीमत प्रति लीटर में)

अन्य महानगरों में इतना है दाम

देश के अन्य महानगरों की बात करें, तो कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 106.03 रुपये और डीजल के लिए 92.76 रुपये चुका रहे हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 106.31 और 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के लिए लोग क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर चुका रहे हैं।

इतना सस्ता हुआ कच्चा तेल

क्रूड ऑयल की बात करें, तो ब्रेंट क्रूड ऑयल 3.6 फीसदी सस्ता होकर 92.54 डॉलर प्रति बैरल का हो गया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की बात करें, तो इसका दाम 4.3 फीसदी नीचे पहुंचकर 85.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। उल्लेखनीय है कि भारत अपने तेल की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा आयात करता है, इसलिए कच्चे तेल की कीमत के आधार पर देश में पेट्रोल और डीजल का दाम तय होता है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में उतार- चढ़ाव से भी ईंधन की कीमत प्रभावित होती है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article