बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 13 October 2022: हर दिन सुबह 6 बजे बदलती है पेट्रोल की कीमत, ये है लेटेस्ट दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:47 PM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 13 October 2022: 13 अक्टूबर को सभी भारत के सभी शहरों और कस्बों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: हर दिन सुबह 6 बजे बदलती है पेट्रोल की कीमत, आज इतना है दाम!

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सप्लाई बाधित होने और के बीच वैश्विक तेल कीमतों पर दबाव है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है।
  • आप अपने शहर में ईंधन की कीमत एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं।

Petrol-Diesel Rate Today, 13 October 2022: इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी राज्य द्वारा संचालित ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट करती हैं। ओएमसी राज्यों में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी विनिमय दरों, डीलर की कमीशन और वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) के आधार पर रिटेल ईंधन की कीमत को अपडेट करते हैं। 13 अक्टूबर के लिए भी ईंधन की कीमत जारी हो चुकी है। आइए जानते हैं आज इसमें कितना बदलाव हुआ है।

मेट्रो शहरों में इतना है दाम

गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये है। कोलकाता की बात करें, तो वहां पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। आज भारत में ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सस्ता हुआ कच्चा तेल, लेकिन पेट्रोल की कीमत स्थिर

मालूम हो कि राज्य द्वारा संचालित तेल विपणन कंपनियों पिछले कई हफ्तों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बदली है। जून के शिखर से अब अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल (Crude Oil Price) 30 फीसदी तक सस्ता हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भारतीय शहरों में ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नुकसान में तेल कंपनियां

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कच्चे तेल की औसत कीमत सितंबर में 22 फीसदी घटकर 90.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई थी, जून में यह 116.01 डॉलर के शिखर पर थी। हालांकि, ओएमसी को जुलाई से सितंबर तिमाही में घाटा होने की उम्मीद है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि तेल की बढ़ती कीमतों के दौरान तेल कंपनियों को भारी नुकसान हुआ था। भारतीय तेल कंपनियों को डीजल पर 20 से 25 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 14 से 18 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अमेरिकी क्रूड वायदा 7 सेंट गिरकर 87.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड वायदा 1 फीसदी गिरकर 92.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article