बिजनेस

PepsiCo: पेप्सी घटाएगी Lay's में पाम तेल की मात्रा, अब इस ऑयल से तैयार होगी चिप्स

Lay's Chips: लेज (Lays) चिप्स बनाने वाली कंपनी PepsiCo ने अपने चिप्स में पाम तेल का उपयोग कम करने का फैसला किया है। लेज इंडिया अपनी चिप्स में पाम तेल का इस्तेमाल रोकेगी।

Image

लेज़ चिप्स में पाम ऑयल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • aलेज में घटेगा पाम ऑयल
  • पेप्सीको कम करेगी पाम तेल की मात्रा
  • ज्यादा पाम तेल खाना दिल के लिए नुकसानदायक

Lay's Chips: लेज (Lays) चिप्स बनाने वाली कंपनी PepsiCo ने अपने चिप्स में पाम तेल का उपयोग कम करने का फैसला किया है। इसे "फूड फार्मर" (Food Pharmer) के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेवंत हिमतसिंग्का ने भारत के लिए बड़ी जीत बताया है। बता दें कि चिप्स, बिस्किट और ऐसे अन्य फूड प्रोडक्ट्स में पाम तेल का काफी उपयोग किया जाता है और माना जाता है कि अगर बड़ी मात्रा में इस तेल का सेवन किया जाए तो यह दिल की हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये भी पढ़ें -

लेज यूएसए नहीं करती पाम तेल का इस्तेमाल

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार लेज इंडिया अपनी चिप्स में पाम तेल का इस्तेमाल रोकेगी। हिमतसिंगका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लेज इंडिया पाम तेल का उपयोग कम करेगी। पिछले महीने उन्होंने एक वीडियो बनाया था जिसमें दिखाया गया था कि कैसे लेज इंडिया पाम तेल का उपयोग करती है लेकिन लेज यूएसए पाम तेल का उपयोग नहीं करती।

पब्लिक प्रेशर के बाद लेज इंडिया ने एक बयान जारी किया है कि उन्होंने अपनी लेज चिप्स में पाम तेल को बदलने की प्रोसेस शुरू कर दी है।

क्या है पेप्सीको इंडिया का दावा

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार पेप्सिको इंडिया के एक प्रवक्ता के मुताबिक नए ऑयल ब्लेंड वाले प्रोडक्ट के ट्रायल 2023 में ही शुरू हो चुके हैं। पेप्सिको इंडिया ने पिछले साल कंपनी के पोर्टफोलियो की कुछ चीजों में सूरजमुखी तेल और पामोलीन तेल के मिक्स का ट्रायल शुरू किया।

पेप्सीको की हुई आलोचना

ईटी की एक हाल की रिपोर्ट के अनुसार पेप्सीको ने लेज में "बैड ऑयल" की जगह ज्यादा सेफ सूरजमुखी तेल और पाम ओलीन के मिक्स को यूज करने के लिए ट्रायल शुरू किया था। हेल्थ के लिए खराब माने जाने वाले तेलों के इस्तेमाल को लेकर कंपनी को देश में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article