बिजनेस

Paytm Share Price: विजय शेखर शर्मा ने छोड़ा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन का पद, शेयर में 2.3 फीसदी की मजबूती

Paytm Share Price: मंगलवार को पेटीएम का शेयर फोकस में रहेगा। दरअसल पेटीएम ने जानकारी दी है कि इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इसकी एसोसिएट यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 2.3 फीसदी की मजबूती दिख रही है।

Image

पेटीएम का शेयर फोकस में रहेगा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम के शेयर पर रहेगा फोकस
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से बाहर हुए विजय शेखर शर्मा
  • कुछ अन्य लोगों को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में मिली जगह

Paytm Share Price: मंगलवार को पेटीएम का शेयर फोकस में है। दरअसल पेटीएम ने जानकारी दी है कि इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इसकी एसोसिएट यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के अनुसार इसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक बोर्ड से अपना नॉमिनी वापस ले लिया है और विजय शेखर शर्मा ने बोर्ड के पुनर्गठन के लिए पार्ट टाइम नॉन-एग्जेक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर का अपना पद छोड़ दिया है। इस खबर के बीच पेटीएम के शेयर में 2.3 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं कुछ अन्य लोगों को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में जगह मिली है।

ये भी पढ़ें -

इन लोगों को मिली जगह

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चीफ एग्जेक्यूटिव अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल स्वतंत्र निदेशक के रूप में पेटीएम पेमेंट्स बैन के बोर्ड में शामिल हुए हैं।

इनके अलावा इसके बोर्ड में पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व चीफ एग्जेक्यूटिव अरविंद कुमार जैन स्वतंत्र निदेशक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला शामिल हैं।

15 मार्च के बाद क्या होगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई बड़े बिजनेस प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे इसे 15 मार्च के बाद नए डिपॉजिट स्वीकार करने और क्रेडिट लेनदेन से रोक दिया गया है।

आरबीआई ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) को पेटीएम यूपीआई ऐप को चालू रखने के लिए वन 97 कम्युनिकेशन द्वारा यूपीआई चैनल के लिए थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) बनने की रिक्वेस्ट पर गौर करने को कहा है।

कितने पर बंद हुआ पेटीएम का शेयर

सोमवार को बीएसई पर पेटीएम का शेयर 20.35 रु या 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 428.10 रु पर बंद हुआ। हाल के कुछ दिनों में ये 318.05 रु तक गिरा है, जो इसका आज तक का सबसे निचला स्तर भी रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article