बिजनेस

Paytm share price target 2024: ब्रोकरेज ने क्या बताया पेटीएम शेयर प्राइस टारगेट, जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 4, 2024, 01:15 PM IST

Paytm share price target 2024: शेयर बाजार में पेटीएम शेयर की कीमत में भारी गिरावट को देखते हुए निकट अवधि में ब्रोकरेज द्वारा पेटीएम के शेयर प्राइस टारगेट को लेकर राय बदलते हुए देखा जा रहा है।

Image

PayTM के शेयर प्राइस टारगेट को लेकर जेफरीज की राय

Photo : Times Now Digital

Paytm share price target 2024: पेटीएम और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बीच चल रही खींचतान के बीच, ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने पेटीएम शेयरों पर आउटलुक को घटाकर 'अंडरवेट' कर दिया है। शेयर बाजार में पेटीएम शेयर की कीमत में भारी गिरावट को देखते हुए निकट अवधि में ब्रोकरेज द्वारा पेटीएम के शेयर प्राइस टारगेट को लेकर राय बदलते हुए देखा जा रहा है। वहीं मॉर्गन स्टेनली एशिया ने शुक्रवार को पेटीएम के 50 लाख शेयर 487.20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे हैं। ऐसे में आज हम आपको आरबीआई की कार्रवाई के बाद यानी 1 फरवरी से अब तक पेटीएम के शेयर को लेकर तीन ब्रोकरेज ने क्या राय रखी है उसके बारे में नीचे बता रहे हैं।

1. Jefferies on PayTM share price target: PayTM के शेयर प्राइस टारगेट को लेकर जेफरीज की राय

जेफरीज ने पेटीएम पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद शेयर को अंडरपरफॉर्म करते हुए प्राइस टारगेट डाउनग्रेड किया है और शेयर प्राइस टारगेट में 500 रुपये प्रति शेयर की कटौती कर चुकी है। जबकि पहले इसी ब्रोकरेज ने 31 जनवरी को अपने आउटलुक में पेटीएम शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी थी। 31 जनवरी को, जब पेटीएम का शेयर मूल्य 761.10 रुपये था, जेफ़रीज़ ने पेटीएम शेयर मूल्य 1050 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी की रेटिंग दी थी।

2. Macquarie on PayTM share price target:PayTM शेयर प्राइस टारगेट पर मैक्वेरी की राय

मैक्वेरी कंपनी पर न्यूट्रल रहा और 1 फरवरी को प्राइस टारगेट में 650 रुपये प्रति शेयर की कटौती की।

3. JP Morgan on PayTM share price target: PayTM के शेयर प्राइस टारगेट पर जेपी मॉर्गन की राय

जेपी मॉर्गन ने कंपनी की रेटिंग घटाकर अंडरवेट कर दी है, 1 फरवरी को शेयर प्राइस टारगेट में कटौती कर 600 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। मॉर्गन स्टेनली एशिया ने शुक्रवार को पेटीएम के 50 लाख शेयर 487.20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे हैं।

PayTM share price History: पेटीएम का शेयर 6 साल में 39 फीसदी गिरा

शुक्रवार को, पेटीएम के शेयरों में गिरावट जारी रही और लगातार दूसरे दिन इंट्राडे आधार पर 20 फीसदी की गिरावट आई। 2 फरवरी को बाजार बंद होने पर पेटीएम के शेयरों ने 120 रुपये की गिरावट के साथ 487.20 रुपये पर बंद हुए। पेटीएम के शेयरों की पिछले 6 महीनों की बात करें तो यह 4 अगस्त 2023 से अब तक 38.84 फीसदी तक टूट चुका है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article