बिजनेस

Paytm वॉलेट पर दिखने लगा बैन का असर, घटे कस्टमर, Amazon Pay और PhonePe को सबसे ज्यादा फायदा

Paytm Payments Bank Crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट सितंबर 2023 में 60.7 करोड़ थे, जो मार्च 2024 में घटकर 59.7 करोड़ रह गए। वहीं इस दौरान अमेजन पे के वॉलेट 6.4 करोड़ से बढ़कर 6.6 करोड़ और फोनपे के 15.2 करोड़ से बढ़कर 19.4 करोड़ हो गए।

Image

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के यूजर घटे

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट घटे
  • आरबीआई की कार्रवाई का दिखा असर
  • अमेजन पे और फोनपे को हुआ फायदा

Paytm Payments Bank Crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रेगुलेटरी कार्रवाई होने से इसका मोबाइल वॉलेट बिजनेस काफी प्रभावित हुआ है। एक तो अब यह RBI के आदेश के मुताबिक नए ग्राहक नहीं जोड़ सकता, ऊपर से बीते तीन महीनों में इस प्लेटफॉर्म पर होने वाली डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी भारी गिरावट आई है। दरअसल कंज्यूमर धीरे-धीरे पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट इकोसिस्टम को छोड़ रहे हैं। आरबीआई की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने मार्च में प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट बिजनेस में 74 लाख फंड ट्रांसफर ट्रांजेक्शन दर्ज की, जो दिसंबर 2023 में रही 2.07 करोड़ ट्रांजेक्शन से 64% कम है। सामानों और सेवाओं के लिए वॉलेट के इस्तेमाल के मामले में लेनदेन 24.7 करोड़ से घटकर 6.6 करोड़ रह गई।

ये भी पढ़ें -

किसे हुआ फायदा

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट सितंबर 2023 में 60.7 करोड़ थे, जो मार्च 2024 में घटकर 59.7 करोड़ रह गए। वहीं इस दौरान अमेजन पे के वॉलेट 6.4 करोड़ से बढ़कर 6.6 करोड़, मोबिक्विक के 13.1 करोड़ से बढ़कर 13.5 करोड़, फोनपे के 15.2 करोड़ से बढ़कर 19.4 करोड़ और स्लाइस के 1.3 लाख से बढ़कर 20 लाख से अधिक हो गए।

यूजर और पैसे नहीं कर सकते ऐड

आरबीआई के आदेश के मुताबिक पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते (बचत और प्रीपेड दोनों खाते) का उपयोग केवल पे-आउट लेनदेन के लिए किया जा सकता है और यूजर्स इनमें पैसे लोड नहीं कर सकते। नए यूजर ऑनबोर्डिंग को 59.7 करोड़ पर रोक दिया गया है।

ट्रांजेक्शन वैल्यू 70 फीसदी घटी

ट्रांजेक्शन वैल्यू देखें तो पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट के जरिए मार्च में 4,163 करोड़ रुपये की लेनदेन हुई, जो दिसंबर 2023 में रही 13,997 करोड़ रुपये से 70% कम है। आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की थी।

इसे शुरुआत में बेसिक बैंकिंग सर्विसेज रोकने के लिए फरवरी के अंत तक का समय दिया गया था, लेकिन बाद में इस समय सीमा को 15 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

मार्च में कितनी हुई लेनदेन

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पेटीएम ऐप पर मार्च 2024 में 1.2 अरब लेनदेन हुई। आरबीआई अगले महीने अप्रैल में हुई लेनदेन के नंबर जारी करेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article