बिजनेस

Paytm Layoff: पेटीएम ने छंटनी की खबरों को किया खारिज, अप्रेजल की कर रही तैयारी

Paytm Layoff: पेटीएम इस समय अपनी एनुअल अप्रेजल प्रोसेस में लगी हुई है, जो एक नियमित प्रेक्टिस है जिसका मकसद टीम के प्रदर्शन का आकलन करना और उसे बेहतर करने के लिए कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाना है। एनुअल अप्रेजल प्रोसेस सभी उद्योगों में होती है।

Image

पेटीएम नहीं करेगी छंटनी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम नहीं करेगी छंटनी
  • छंटनी की रिपोर्ट्स को बताया गलत
  • कंपनी कर रही अप्रेजल की तैयारी

Paytm Layoff: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने छंटनी की खबरों को खारिज कर दिया है। हालिया अटकलों पर विराम लगाते हुए पेटीएम ने कहा है कि इसकी छँटनी की कोई योजना नहीं है। पेटीएम ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि ये स्पेसिफिक बिजनेस सेगमेंट्स में अपनी 25-50 प्रतिशत वर्कफोर्स को निकाल सकती है। साथ ही कंपनी ने ऐलान किया है कि इसके सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण शर्मा ने 23 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि शर्मा अपने प्रोफेशनल सफर के अगले फेज में अवसरों के लिए पद छोड़ रहे हैं। पेटीएम में शामिल होने से पहले, शर्मा ने भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र को कवर करते हुए Google में लीडरशिप की भूमिकाओं में नौ साल काम किया है।

ये भी पढ़ें -

सैलरी बढ़ाने की प्रोसेस में है पेटीएम

पेटीएम इस समय अपनी एनुअल अप्रेजल प्रोसेस में लगी हुई है, जो एक नियमित प्रेक्टिस है जिसका मकसद टीम के प्रदर्शन का आकलन करना और उसे बेहतर करने के लिए कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाना है। एनुअल अप्रेजल प्रोसेस सभी उद्योगों में होती है।

रिस्ट्रक्चरिंग को समझा गया छंटनी

कंपनी ने यह भी साफ किया कि इसके रिस्ट्रक्चरिंग प्रयासों और परफॉर्मेंस-रिलेटेड एडजस्टमेंट को गलत तरीके से छंटनी समझा गया है। कंपनी ने कहा है कि पेटीएम अपनी वर्कफोर्स की स्थिरता से समझौता किए बिना ग्रोथ और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article