बिजनेस

Bharti Hexacom IPO: एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम ला रही IPO, 3 अप्रैल से मिलेगा निवेश का मौका

Bharti Hexacom IPO: आईपीओ के बाद भारती हेक्साकॉम की लिस्टिंग 12 अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर होगी। चित्तौगढ़ पोर्टल के अनुसार इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू साइज अभी जारी नहीं किया गया है।

Image

भारती हेक्साकॉम ला रही IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारती हेक्साकॉम ला रही आईपीओ
  • 3 अप्रैल को खुलेगा पब्लिक इश्यू
  • 5 अप्रैल को होगा बंद

Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम 3 अप्रैल को आईपीओ (Bharti Hexacom IPO) लाने जा रही है। यह नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में पहला आईपीओ होगा। भारती हेक्साकॉम का आईपीओ 5 अप्रैल को बंद होगा। इसके अलावा एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ एक दिन के लिए 2 अप्रैल को खुलेगा। भारती हेक्साकॉम के आईपीओ में केवल ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) कम्पोनेंट शामिल होगा। यानी इसमें मौजूदा शेयरधारक ही शेयर बेचेंगे। नए शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी। टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया (टीसीआईएल) इस कंपनी में इकलौती पब्लिक शेयरहोल्डर है। ओएफएस के जरिए यही भारती हेक्साकॉम के 7.5 करोड़ इक्विटी शेयर या 15% हिस्सेदारी बेचेगी।

ये भी पढ़ें -

कब होगी भारती हेक्साकॉम की लिस्टिंग

आईपीओ के बाद भारती हेक्साकॉम की लिस्टिंग 12 अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर होगी। चित्तौगढ़ पोर्टल के अनुसार इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू साइज अभी जारी नहीं किया गया है।

कितनी है भारती हेक्साकॉम की वैल्यूएशन

सुनील मित्तल की टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के पास भारती हेक्साकॉम की 70% हिस्सेदारी या 35 करोड़ शेयर हैं और बाकी 30% हिस्सेदारी या 15 करोड़ इक्विटी शेयर टीसीआईएल के पास है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की वैल्यूएशन 28,000 करोड़ रुपये-35,000 करोड़ रुपये हो सकती है।

भारती हेक्साकॉम राजस्थान और भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में मोबाइल सर्विसेज प्रोवाइड करती है। भारत में पूर्वोत्तर टेलीकम्युनिकेशन सर्किलों में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं। आईपीओ के बाद भी कंपनी में एयरटेल की बहुमत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article