बिजनेस

Paytm Share: Paytm की मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ से घटकर रह गई 21242 करोड़, शेयर में लगातार गिरावट के चलते नुकसान

Paytm Market Cap: 2021 में IPO के समय, पेटीएम की वैल्यूएशन करीब 20 अरब डॉलर (लगभग 1.67 लाख करोड़ रु) थी। हालाँकि, लिस्ट होने के कुछ ही समय बाद, इसकी मार्केट कैप 13 अरब डॉलर (1.08 लाख करोड़ रु) तक घट गई थी।

Image

Paytm की मार्केट कैप घटी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Paytm की मार्केट कैप घटी
  • मार्केट कैप रह गई 21242 करोड़ रु
  • आईपीओ के समय 1.67 लाख करोड़ रु थी वैल्यू

Paytm Market Cap: फिनटेक प्लेटफॉर्म Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) की मार्केट कैपिटल मंगलवार को 2.5 अरब डॉलर (21,242 करोड़ रु) तक घट गई। शेयर में गिरावट जारी रहने के कारण वन 97 कम्युनिकेशंस की मार्केट कैप काफी घट गई है। मंगलवार को कंपनी के शेयर में 5 फीसदी लोअर सर्किट लगा। सोमवार के 351.70 रु के बंद स्तर के मुकाबले सुबह बीएसई पर वन 97 कम्युनिकेशंस का शेयर 350.95 रु पर खुला। 5 फीसदी लोअर सर्किट लगने के बाद इसका शेयर 334.15 रु तक गिर गया और अंत में इसी रेट पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूपीआई और यूजर ग्रोथ वर्टिकल के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) अजय विक्रम सिंह और ऑफलाइन पेमेंट्स के सीबीओ बिपिन कौल ने डिजिटल भुगतान प्रमुख पेटीएम से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि चल रहे पुनर्गठन के बीच कंपनी में सीनियर लेवल के अधिकारियों के छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें -

IPO के समय कितनी थी मार्केट कैप

2021 में IPO के समय, पेटीएम की वैल्यूएशन करीब 20 अरब डॉलर (लगभग 1.67 लाख करोड़ रु) थी। हालाँकि, लिस्ट होने के कुछ ही समय बाद, इसकी मार्केट कैप 13 अरब डॉलर (1.08 लाख करोड़ रु) तक घट गई थी।

जनवरी से गिर रहा शेयर

जनवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से कंपनी के शेयर में काफी गिरावट आई है। आरबीआई ने 31 जनवरी को एक आदेश में पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अपनी बैंकिंग सेवाओं को रोकने के लिए कहा था। इसके बाद इसके एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला ने इस्तीफा दे दिया था।

कितना गिरा है शेयर

  • बीएसई के डेटा के मुताबिक मंगलवार 7 मई तक 2024 में अब तक वन 97 कम्युनिकेशंस का शेयर 48.33 फीसदी गिरा है
  • बीते एक महीने में ये 19 फीसदी फिसला है
  • 5 दिनों में इसका शेयर 11 फीसदी कमजोर हुआ है
  • 6 महीनो में शेयर ने 62.75 फीसदी नुकसान कराया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article