बिजनेस

टैबलेट का पूरा पैकेट लेने को नहीं मजबूर होंगे मरीज, हर गोली पर होगी एक्सपायरी डेट!

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 25, 2023, 03:11 PM IST

Medicine Blister Pack: सरकार जल्दी ही दवा (Medicine) क्षेत्र के लिए मरीजों और दवा विक्रेता के हित में एक अहम एडवाइजरी जारी कर सकती है। यदि ग्राहकों को कम मात्रा में दवा खरीदना है तो वह उसे अब खरीद पाएंगे, उन्हें पूरा पैकेट खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।

Image

दवा विक्रेता के हित में एक अहम एडवाइजरी जारी कर सकती है सरकार

Photo : iStock

Medicine Blister Pack: सरकार जल्दी ही दवा (Medicine) क्षेत्र के लिए मरीजों और दवा विक्रेता के हित में एक अहम एडवाइजरी जारी कर सकती है। यदि ग्राहक को कम मात्रा में दवा खरीदना है तो वह उसे अब खरीद पाएंगे, उन्हें पूरा पैकेट खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। साथ ही यह नियम दवा विक्रेताओं के लिए भी होगा। दरअसल ब्लिस्टर पैक से कुछ गोलियां देने से पैक के बाकी हिस्से में बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट न होने की समस्या पैदा हो जाती है।

क्या होगा बदलाव?

ऐसे में सरकार ने सलाह दी है कि मेडिसिन की पैकेजिंग को इस तरह से मोडिफाई किया जाए ताकि 2-4 टैबलेट को आसानी से अलग किया जा सके और हर टैबलेट के पीछे बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट की जानकारी हो। कहा जा रहा है कि इससे दवा की कीमत अधिक हो सकती है। लेकिन एक बार जब सभी कंपनियां ऐसा करना शुरू कर देंगी तो यह कम हो जाएंगी।

तीन टैबलेट की जरूरत है, तो पूरी स्ट्रिप क्यों खरीदे?

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के एक अधिकारी ने ईटी को बताया, कि 'अगर किसी को सिर्फ तीन टैबलेट की जरूरत है, तो वह पूरी स्ट्रिप क्यों खरीदे।' डिपार्टमेंट ने पिछले हफ्ते एक मीटिंग में फार्मास्युटिकल सेक्टर के प्रतिनिधियों को इस बारे में बताया। अधिकारी ने पहले बताया कि इसके लिए एक एडवाइजरी जल्द ही जारी की जा सकती है।

कट स्ट्रिप्स से मेडिकल वालों को भी नुकसान

कट-स्ट्रिप्स खुदरा विक्रेताओं के लिए एक समस्या के रूप में उभरी है। उनके पास ज्यादातर बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है। इन महत्वपूर्ण विवरणों के बिना दवाओं का स्टॉक करना अपराध है। जिससे इन कट-स्ट्रिप्स को फेंकना पड़ता है। जबकि एक्सपायर्ड दवाएं उचित निपटान के लिए थोक व्यापारी और फिर निर्माता के पास वापस चली जाती हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article