बिजनेस

PAN कार्ड पर छपे 10 नंबरों का क्या है मतलब? 99 परसेंट लोग नहीं जानते जवाब

क्या आप जानते हैं आपके पैन कार्ड पर जो 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक नंबर है उसका मतलब क्या है? या कैसे आपका पैन कार्ड नंबर डिसाइड होता है? बता दें, PAN पर लिखा 10 अंकों का यूनिक नंबर किसी भी तरह रैंडम नहीं होता। इस नंबर का हर अक्षर और हर अंक एक खास मतलब बताता है।

Pan card

PAN कार्ड को हम में से ज्यादातर लोग सिर्फ टैक्स भरने, बैंक अकाउंट खोलने या बड़े लेन-देन के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि PAN पर लिखा 10 अंकों का यूनिक नंबर किसी भी तरह रैंडम नहीं होता। इस नंबर का हर अक्षर और हर अंक एक खास मतलब बताता है। यह आपके स्टेटस, आपकी पहचान, यहां तक कि आपके सरनेम के पहले अक्षर को भी दर्शाता है। इनकम टैक्स विभाग एक तय फॉर्मेट पर PAN नंबर जारी करता है, जिसे समझकर आप अपने PAN की डिटेल्स आसानी से पहचान सकते हैं। PAN नंबर कुल 10 कैरेक्टर्स से मिलकर बनता है, जिसका फॉर्मेट AAAAA 9999 A जैसा होता है। इसके पहले तीन अक्षर A से Z तक की किसी भी रैंडम सीरीज का हिस्सा होते हैं और इनका कोई विशेष अर्थ नहीं होता, बस ये PAN को यूनिक बनाने के लिए होते हैं।

पैन नंबर में छिपी है आपकी जानकारी

PAN का चौथा अक्षर सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह बताता है कि PAN किस कैटेगरी के व्यक्ति या संस्था को जारी किया गया है। उदाहरण के तौर पर P का मतलब Individual, C का मतलब Company, H का मतलब HUF और T का मतलब Trust होता है। इसके बाद PAN का पाँचवां अक्षर आपके सरनेम के पहले अक्षर से लिया जाता है। यानी अगर किसी व्यक्ति का सरनेम Sharma है, तो उसके PAN का पाँचवां अक्षर हमेशा S होगा। वहीं PAN के बीच के चार अंक कंप्यूटर द्वारा जनरेट किए गए यूनिक नंबर होते हैं, जो हर PAN को अलग बनाते हैं। PAN के आखिर में दिया गया अक्षर एक तरह का Check Code या Check Digit होता है, जो एक खास एल्गोरिदम के आधार पर तय किया जाता है ताकि किसी डेटा एंट्री की गलती को आसानी से पहचाना जा सके।

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: एक EMI मिस होने पर कितना गिर सकता है आपका सिबिल स्कोर?

कहीं गलत न हो जाए जानकारी

PAN कार्ड बनवाते समय सही जानकारी देना इसलिए जरूरी है क्योंकि आपका नाम, जन्मतिथि या सरनेम गलत होने पर PAN का पूरा पैटर्न गलत हो सकता है। यह भी जानना जरूरी है कि एक व्यक्ति के नाम पर केवल एक PAN मान्य होता है और गलत PAN का इस्तेमाल करना या दो PAN बनवाना कानूनन अपराध है, जिस पर जुर्माना भी लग सकता है। PAN आजीवन वैध रहता है और बैंक अकाउंट खोलने, टैक्स रिटर्न भरने, कई वित्तीय दस्तावेज़ों में पहचान के तौर पर और 2 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन में PAN देना अनिवार्य होता है। इन 10 कैरेक्टर्स के भीतर आपकी पूरी टैक्स प्रोफाइल छिपी होती है। अब जब आप PAN नंबर के हर हिस्से का महत्व जान चुके हैं, तो अगली बार अपना PAN देखेंगे तो उसमें छिपी सभी जानकारियां आसानी से समझ पाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article