Ola Elecrtic Share Price: भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर में सोमवार 19 अगस्त को 10 प्रतिशत तेजी के साथ फिर से अपर सर्किट लग गया। आज की उछाल के साथ, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने आईपीओ सब्सक्राइबर्स और लिस्टिंग प्राइस के आस-पास शेयर खरीदने वालों के पैसे को लगभग दोगुना कर दिया है। दरअसल ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शेयर बाजारों में फ्लैट शुरुआत की और 76 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 76 रुपये पर ही लिस्ट हुआ। इस कीमत से शेयर अब NSE पर 146.38 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। यह तेजी 92.6 प्रतिशत की भारी बढ़त को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें -
ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ डिटेल
ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 2 अगस्त, 2024 को खुला था और 6 अगस्त, 2024 को बंद हुआ था। ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट बुधवार, 7 अगस्त, 2024 को हुआ। शेयर 9 अगस्त, 2024 को बीएसई, एनएसई पर लिस्ट हुआ।
ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ का प्राइस बैंड 72 रुपये से 76 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था, जबकि फाइनल प्राइस 76 रु ही फिक्स हुआ और शेयर इसी भाव पर लिस्ट हुआ।
कितना है रेट
NSE पर कंपनी का शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 146.38 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 64,565.73 करोड़ रु है। BSE पर इसका शेयर 10 फीसदी ही तेजी के साथ 146.03 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 64,411.35 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
