बिजनेस

Oil India Dividend: ऑयल इंडिया जल्द दे सकती है खुशखबरी, जानें कब होगी डिविडेंड की घोषणा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 1, 2024, 11:23 AM IST

Oil India Dividend :ऑयल इंडिया के शेयर आज 16.85 रुपये या 2.97% फीसदी की गिरावट के साथ 550.30 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 59019 करोड़ रुपये रहा।

Image

Oil India Dividend

Oil India Dividend : सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया के बोर्ड की मीटिंग 8 मार्च 2024 को होने वाली है। जिसमें शेयरधारकों को अच्छी खबर मिल सकती है। कंपनी इस मीटिंग में मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला ले सकती है। कंपनी ने यह जानकारी खुद दी है। ऑयल इंडिया के शेयर आज 16.85 रुपये या 2.97% फीसदी की गिरावट के साथ 550.30 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 59019 करोड़ रुपये रहा।

Oil India की डिविडेंड हिस्ट्री

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 10 फरवरी 2010 से 34 बार डिविडेंड घोषित कर चुकी है। पिछले 12 महीनों में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने प्रति शेयर ₹9.00 का इक्विटी डिविडेंड घोषित कर चुकी है। मौजूदा शेयर प्राइस पर ऑयल इंडिया लिमिटेड की डिविडेंड यील्ड 3.45 फीसदी है।

Oil India के शेयरों से 6 महीनें में पैसा डबल

पिछले एक महीने में ऑयल इंडिया के शेयरों ने 26.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों का पैसा 101.54 फीसदी बढ़ा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 45.29 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 113.67 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं, पिछले पांच सालों में इसके निवेशकों को 216.81 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है।

कैसे थे दिसंबर तिमाही में Oil India के नतीजे

Oil India ने दिसंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस तिमाही में अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी को तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से फायदा हुआ है। सरकारी तेल कंपनी ने ₹1,584.3 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछली तिमाही में ₹325.3 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 0.3 फीसदी घटकर ₹5,323.7 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही में ₹5,342.3 करोड़ था। कंपनी का मार्जिन तिमाही आधार पर 46.6 फीसदी से घटकर 39.6 फीसदी हो गया। एक साल पहले की अवधि से यह 900 बेसिस प्वाइंट कम हो गया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article