बिजनेस

गैस कीमतों में भारी गिरावट, 19 KG वाला सिलेंडर 33.50 रुपये सस्ता; जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें

Commercial Cylinder Price Reduce: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की गिरावट की है। ताजा दरें एक अगस्त से लागू होंगी। वहीं, अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर एक अगस्त से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 1631.50 रुपये का मिलेगा।

Image

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Commercial Cylinder Price Reduce: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की गिरावट की है। ताजा दरें एक अगस्त से लागू होंगी। वहीं, अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर एक अगस्त से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 1631.50 रुपये का मिलेगा।

क्या घरेलू सिलेंडर के भी घटे दाम?

गैस सिलेंडर में भारी गिरावट की बात सुनते ही पहला सवाल हर किसी के ज़हन में उठता है कि क्या घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट आई है? इसका जवाब है- नहीं। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल इस्तेमाल वाले सिलेंडर के दाम में कटौती की हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लगातार कम हो रही कीमतें

इससे पहले एक जुलाई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 58.50 रुपये की कटौती हुई थी जिसके बाद 1665 रुपये का सिलेंडर मिल रहा था और उससे पहले जून में 24 रुपये, अप्रैल में 41 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article