बिजनेस

Brightcom Group: ब्राइटकॉम ग्रुप पर बड़ा एक्शन, NSE ने किया बैन, 14 जून से शेयरों की ट्रेडिंग बंद

Brightcom Group: 14 मई को जारी अपने सर्कुलर में NSE कहा है कि ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड ने लगातार दो तिमाहियों से सेबी के डिस्क्लोजर नियमों को पालन नहीं किया। इसलिए, शेयरों में 14 जून 2024 से कारोबार को सस्पेंड कर दिया जाएगा। NSE ने इसके साथ ही ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर को 'Z' कैटेगरी में डाल दिया है।

Image

ब्राइटकॉम ग्रुप पर एक्शन

Brightcom Group: ब्राइटकॉम ग्रुप को बड़ा झटका लगा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग को 14 जून से सस्पेंड करने का निर्देश जारी किया है। इसका मतलब यह है कि 14 जून से ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर को खरीदे या बेचे नहीं जा सकेंगे। साथ ही ने NSE ने कहा है कि कंपनी जबतक उसके मास्टर सर्कुलर का पालन नहीं करती है, तबतक उसके शेयरों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इस फैसले के बाद ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर 5.04 फीसदी गिरकर लोअर सर्किट पर पहुंच गए और दोपहर 1 बजे के करीब 12.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

NSE ने Z कैटेगरी में डाला

14 मई को जारी अपने सर्कुलर में NSE कहा है कि ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड ने लगातार दो तिमाहियों से सेबी के डिस्क्लोजर नियमों को पालन नहीं किया। इसलिए, शेयरों में 14 जून 2024 से कारोबार को सस्पेंड कर दिया जाएगा। NSE ने इसके साथ ही ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर को 'Z' कैटेगरी में डाल दिया है। इससे पहले फरवरी में, SEBI ने प्रेफरेंशियल आधार पर शेयरों के किए गए अलॉटमेंट में अनियमितता से जुड़े मामले में समूह के प्रमोटर सुरेश कुमार रेड्डी पर शेयर बाजार में लगे बैन को हटाने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा प्रमोटर सुरेश कुमार रेड्डी पर शेयर बाजार में सूचीबद्ध किसी भी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल होने पर भी रोक लगा दी थी। ।

सीएमडी हटाए गए थे

इसके पहले अगस्त 2023 में में ब्राइटकॉम ग्रुप ने SEBI की सख्ती के बाद, चेयरमैन और एमडी (CMD) सुरेश रेड्डी और CFO नारायण राजू को पद से हटा दिया था। सेबी के अनुसार कंपनी ने न सिर्फ अकाउंटिंग फ्रॉड किया है बल्कि शेयरों के प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट के मामले में बैंक अकाउंट स्टेटमेंट में भी हेराफेरी की है। जिसके बाद से ही सेबी समूह पर सख्ती शुरू कर दी थी।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article