बिजनेस

NSE Bonus Share: एनएसई ने किया 9000% डिविडेंड का ऐलान, हर शेयर पर 4 बोनस शेयर भी देगा स्टॉक एक्सचेंज

NSE Bonus Issue & Dividend: एनएसई डिविडेंड 2024 के लिए रिकॉर्ड डेट, एनएसई डिविडेंड 2024 के लिए पेमेंट डेट और एनएसई बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया जाएगा। इनके लिए पहले रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाएगा, उसके बाद ही डिविडेंड और बोनस शेयर दिए जाएंगे।

Image

एनएसई देगा बोनस शेयर और डिविडेंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NSE देगा डिविडेंड
  • साथ में देगा बोनस शेयर
  • शेयरधारकों की ली जाएगी मंजूरी

NSE Bonus Issue & Dividend: शुक्रवार को प्रमुख एक्सचेंज एनएसई (NSE) के बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में शेयरधारकों के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं। स्टॉक एक्सचेंज ने शेयरधारकों को 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया। यानी एनएसई हर शेयर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करेगा। वहीं शेयरधारकों को 10 रु की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 9000 फीसदी डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर शेयर पर शेयरधारकों को 90 रु का डिविडेंड मिलेगा। हालांकि एनएसई एक लिस्टेड एंटिटी नहीं है।

ये भी पढ़ें -

कब मिलेंगे बोनस शेयर और डिविडेंड

एनएसई डिविडेंड 2024 के लिए रिकॉर्ड डेट, एनएसई डिविडेंड 2024 के लिए पेमेंट डेट और एनएसई बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया जाएगा। इनके लिए पहले रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाएगा, उसके बाद ही डिविडेंड और बोनस शेयर दिए जाएंगे।

कब मिलेगा डिविडेंड

एनएसई FY24 के लिए 9000 फीसदी डिविडेंड देने जा रहा है। ये FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड है। ये डिविडेंड शेयरधारकों से आगामी सालाना आम बैठक में मंजूरी लेने के बाद 30वें दिन या उससे पहले शेयरधारकों को मिलेगा।

अनलिस्टेड मार्केट में कितना है रेट

अनलिस्टेडजोन के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में एनएसई का शेयर प्राइस 4800 रु पर है। 6 महीने पहले ये 3700 रु के भाव पर था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर और डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है और वो भी खासकर अनलिस्टेड मार्केट में। इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article