बिजनेस

100 घंटे में 100km का ये एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार, इन शहरों के लिए आसान होगा सफर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 20, 2023, 03:00 PM IST

Ghaziabad Aligarh National Expressway 91:नितिन गडकरी ने ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बुलंदशहर में एक कार्यक्रम में भाग लिया।

Image

गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे

Photo : Twitter

Ghaziabad Aligarh National Expressway 91:नितिन गडकरी ने ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बुलंदशहर में एक कार्यक्रम में भाग लिया। एजेंसी को बधाई देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री के कौशल को दिखाती है। एक्सप्रेसवे का निर्माण सिंगापुर स्थित एक एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो और क्यूब हाईवे के साथ पार्टनरशिप में किया जा रहा है।

एक्सप्रेसवे का निर्माण कोल्ड सेंट्रल प्लांट रिसाइक्लिंग (CCPR) टेक्नोलॉजी से किया जा रहा है, जिसने NHAI को कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद की है। गडकरी ने कहा कि इस इनोवेटिव ग्रीन टेक्नोलॉजी में 90% मिल्ड मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है, जो लगभग 20 लाख वर्ग मीटर सड़क की सतह के बराबर है।

118 किलोमीटर एरिया में है एक्सप्रेसवे

गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे कुल 118 किलोमीटर में फैला है। गाजियाबाद और अलीगढ़ के अलावा, एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में दादरी, सिकंदराबाद, नोएडा, बुलंदशहर और खुर्जा जैसे स्थानों को भी जोड़ेगा। गडकरी ने एक ट्वीट में कहा यह एक जरूरी बिजनेस रास्ते के रूप में काम आता है।

80,000 कर्मचारियों ने मिलकर तैयार किया ये एक्सप्रेसवे

रिकॉर्ड समय में उपलब्धि हासिल करने के लिए एजेंसी को लगभग 80,000 श्रमिकों, 200 रोड रोलर्स की आवश्यकता थी। 6-लेन का एक्सप्रेसवे गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article