NFRA finds flaws in LGIL's audit: राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) ने लेक्सस ग्रैनिटो इंडिया लिमिटेड (LGIL) के ऑडिट में कुछ खामियां मिलने पर एक ऑडिट फर्म समेत दो ऑडिटरों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वित्त वर्ष 2017-18 से लेकर 2019-20 के ऑडिट में गड़बड़ी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
इतने साल के लिए बैन
इसके अलावा, नियामक ने अशोक होलानी एंड कंपनी के ‘एंगेजमेंट पार्टनर’ (ईपी) राहुल जांगिड़ को किसी भी कंपनी या निकाय कॉर्पोरेट के कार्यों और गतिविधियों के वित्तीय विवरणों या आंतरिक ऑडिट के संबंध में कोई भी ऑडिट करने से तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
जांगिड़ पर पांच लाख रुपये का जुर्माना
NFRA ने व्यक्तिगत रूप से ऑडिट फर्म अशोक होलानी एंड कंपनी पर 10 लाख रुपये और जांगिड़ पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने यह आदेश कंपनी की लेखांकन अनियमितताओं की जांच के बारे में अगस्त, 2021 में सेबी से जानकारी मिलने के बाद दिया।
इसके बाद NFRA ने जांच शुरू की और पाया कि ऑडिटर शुरुआती जांच में पेशेवर अवराध करने के दोषी पाए गए और दिसंबर, 2022 में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
