बिजनेस

New Rules: पेंशन और रेलवे से लेकर CNG-PNG तक, कल से बदल जाएगा ये सब, अभी पढ़ लें

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 30, 2022, 02:14 PM IST

New Rules: कल से, यानी दिसंबर 2022 से आपके लिए रोजमर्रा के जीवन की बहुत सी चीजें बदल जाएंगे। इन नए नियमों का आपको पूरा ध्यान रखना होगा क्योंकि इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

Image

New Rules: पेंशन और रेलवे से लेकर CNG-PNG तक, कल से बदल जाएगा ये सब, पढ़िए पूरी डिटेल

Photo : iStock

New Rules: कुछ ही घंटों में साल 2022 का आखिरी महीना शुरू हो जाएगा। हर महीने की शुरुआत के साथ देश में कुछ नियम भी बदल जाते हैं। 1 दिसंबर 2022 से भी देश में कुछ अहम बदलाव (New Rules From December 1st 2022) होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं एक दिसंबर से कौन-कौन से अहम बदलाव होने जा रहे हैं और आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

CNG-PNG की कीमत

देशभर में लगभग हर महीने की पहली तारीख को या पहले सप्ताह में सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमत में बदलाव होता है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत में इजाफा हुआ है। अब देखना यह होगा कि दिसंबर में सीएनजी और पीएनजी की कीमत में कितना बदलाव होता है और यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद होगा या नहीं।

पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर

अगर आप भी केंद्र या राज्य सरकार से पेंशन लेते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें, क्योंकि पेंशनर्स को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा कराना होता है। इसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 होती है। आप बैंक की ब्रांच में जाकर ऑफलाइन तरीके से और डिजिटल यानी ऑनलाइन तरीके से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसलिए अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पेंशन रुके, तो यह काम तुरंत निपटा लें।

बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल

दिसंबर के महीने से देश में ठंड बढ़ जाती है। साल के आखिरी महीने में कोहरा भी काफी पड़ता है। ऐसे में कई ट्रेनें लेट होती हैं और कुछ कैंसिल भी हो जाती हैं। कोहरे के मद्देनजर रेलवे टाइम टेबल में बदलाव भी कर सकता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बाद में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ट्रेन का टाइम टेबल (Train Time Table) जरूर चेक कर लें।

गैस सिलेंडर की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ ही 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अपडेट करती हैं। भारत के लगभग हर घर में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। इसलिए अगर इसकी कीमत में बदलाव होता है, तो इसका असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article