बिजनेस

Petrol-Diesel Price: क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या बोले नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

Hardeep Puri On Petrol Prices: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि भारत में पेट्रोल की कीमतें कम हुई हैं और दूसरे देशों के मुकाबले कीमतों में कमी आई है। जहां तक कीमतों की बात है पेट्रोल डीजल की कीमतें बाजार भाव से तय होती है । और इस समय घाटे से पेट्रोलियम कंपनियां उबर रही है। अगर स्थिति सामान्य रहती है यानी अगर 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कीमत आती है तो स्थिति और बेहतर होगी।

Image

पेट्रोल-डीजल कीमत

Hardeep Puri On Petrol Prices:मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में नियुक्त मंत्रियों ने अपने मंत्रालय का पदभार संभालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। और उनके बनते ही आम आदमी से जुड़े फैसले पर सबकी नजर थी। क्या पेट्रोल-डीजल पर आम आदमी को राहत मिलेगा। तो उस पर उन्होंने साफ किया है कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत में पेट्रोल की कीमतें हुई हैं। घाटे से पेट्रोलियम कंपनियां उबर रही है। इसलिए पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर रहेंगी। यानी साफ है कि अभी फौरी राहत नहीं मिलने वाली है। इसके अलावा पुरी ने यह भी कहा है कि वह पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी (GST) के तहत लाने की कोशिश करेंगे।

कब घट सकती हैं पेट्रोल कीमतें

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि भारत में पेट्रोल की कीमतें कम हुई हैं और दूसरे देशों के मुकाबले कीमतों में कमी आई है। जहां तक कीमतों की बात है पेट्रोल डीजल की कीमतें बाजार भाव से तय होती है । और इस समय घाटे से पेट्रोलियम कंपनियां उबर रही है। अगर स्थिति सामान्य रहती है यानी अगर 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कीमत आती है तो स्थिति और बेहतर होगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने कीमतों में कटौती को लेकर फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया है।

ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन पर होगा फोकसहरदीप पुरी ने कहा कि मेरा लक्ष्य होगा ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन पर होगा । इसके अलावा नेचुरल रिसोर्सेस पर भी ज्यादा फोकस रहेगा।

गैस प्रोडक्शन को भी हम आगे करने जा रहे हैं।75 बिलियन डॉलर का निवेश भी भारत में हो इसके लिए टेंडर्स दिए जा रहे हैं। अभी 15 ग्रीन हाइड्रोजन बसें चलाई जा रही हैं ।11 बसें दिल्ली में चल रही हैं 4 वडोदरा में चल रही हैं। मई 2024 में एथनॉल ब्लेंडिंग को हमने 15 फीसदी के लक्ष्य को पार कर लिया है। 20 फ़ीसदी 2030 का टारगेट का है जिसे हम तय समय से पहले यानी 2025 तक पूरा कर लेंगे

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article