बिजनेस

Narendra Modi 3.0: गठबंधन सरकार के बावजूद मोदी जारी रखेंगे आर्थिक सुधार,बोले अमेरिकी कारोबारी

Narendra Modi Third Term And Economic Reform: ऐसा पहली बार होगा जब नरेंद्र मोदी को गठबंधन की सरकार चलानी होगी। ऐसे में पूरी दुनिया को इस बात को लेकर आशंका है कि क्या तीसरे कार्यकाल में बेहद बड़े आर्थिक सुधारों को रफ्तार मिलेगी।

Image

नरेंद्र मोदी

Photo : Times Now Digital

Narendra Modi Third Term And Economic Reform: केंद्र में एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एडीए की सरकार बनने की उम्मीद है। लेकिन यह सरकार पिछले 2 बार की तरह नहीं होगी। ऐसा पहली बार होगा जब नरेंद्र मोदी को गठबंधन की सरकार चलानी होगी। ऐसे में पूरी दुनिया को इस बात को लेकर आशंका है कि क्या तीसरे कार्यकाल में बेहद बड़े आर्थिक सुधारों को रफ्तार मिलेगी। इसी को लेकर अमेरिकी उद्योग जगत ने भी उम्मीद जताई है। उसका कहना है कि उद्योग जगत को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में आर्थिक सुधार जारी रहेंगे, भले ही वह थोड़े कम बहुमत के साथ सत्ता में लौटे हैं।

किन सुधारों पर है नजर

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुकेश अघी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि माहौल ऐसा है कि प्रधानमंत्री थोड़े कम बहुमत से गठबंधन के साथ वापस आएंगे..सुधार का एजेंडा जारी रहेगा। अमेरिका-भारत संबंध सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे, क्वाड, आई2यू2, आईएमएसी पर ध्यान देना जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जहां तक (भारत-अमेरिका) संबंधों की बात है तो इसमें कोई बदलाव आया है। मुझे लगता है कि वे (अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन) उम्मीद कर रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी वापस आएंगे और दोनों देशों के बीच बैठकें जारी रहेंगी।अघी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चुनाव के प्रभाव से भारत में कॉर्पोरेट निवेश की गति प्रभावित होगी।

मोदी ने भी दिए संदेश

इसके पहले चुनाव परिणामों के आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भी यह संदेश दिया है कि उनके तीसरे कार्यकाल में भी बड़े सुधार जारी रहेंगे और सरकार फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगी। जिसकी बात वह चुनाव के पहले भी 400 पार के नारे के साथ कहते रहे हैं। ऐसें में गठबंधन सरकार के बावजूद मोदी ने संकेत दिया है कि वह बड़े सुधार जारी रखेंगे।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article