बिजनेस

Mukka Proteins IPO: 57% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ मुक्का प्रोटीन्स का शेयर, 44 रु पर की शुरुआत

Mukka Proteins IPO Listing: मुक्का प्रोटीन्स के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 28 रु फिक्स हुआ। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 35 रु चल रहा छा। इसकी लिस्टिंग 44 रु पर हुई है।

Image

मुक्का प्रोटीन्स आईपीओ लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मुक्का प्रोटीन्स का शेयर आज होगा लिस्ट
  • 125 फीसदी चल रहा है जीएमपी
  • 4 मार्च को बंद हुआ था पब्लिक इश्यू

Mukka Proteins IPO Listing: आज मुक्का प्रोटीन्स का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ। इसका आईपीओ 29 फरवरी को खुलकर 4 मार्च को बंद हुआ। इसके आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिला। मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ 137 गुना सब्सक्राइब किया गया। इस शानदार रेस्पॉन्स के बीच कंपनी के शेयर का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम भी बहुत हाई-फाई चल रहा था। इसका शेयर बीएसई पर 57 फीसदी प्रीमियम के साथ 44 रु पर लिस्ट हुआ है।

ये भी पढ़ें -

35 रु है जीएमपी

मुक्का प्रोटीन्स के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 28 रु फिक्स हुआ। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 35 रु चल रहा है। यानी इसकी लिस्टिंग 63 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को लिस्टिंग पर 125 फीसदी रिटर्न मिलेगा।

कब से कब तक खुला मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ

मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ 29 फरवरी को खुलकर 4 मार्च को बंद हुआ। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ रहा, जिसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी। आईपीओ में शेयर का फाइनल प्राइस 28 रु फिक्स किया गया है।

कंपनी ने आईपीओ से 535 करोड़ रु जुटाए। इसके पब्लिक इश्यू में लॉट साइज 224 शेयरों की थी। यानी कम से कम 224 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना जरूरी था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article