बिजनेस

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 48वीं AGM की तारीख का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी किया निर्धारित

RIL 48th AGM Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), भारत के प्रमुख समूहों में से एक, ने अपनी 48वीं वार्षिक आम सभा (AGM) की तारीख की घोषणा की है। एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से आयोजित की जाएगी। कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 48वें वार्षिक आम सभा (AGM) की तारीख की घोषणा की

RIL 48th AGM Date : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), भारत के प्रमुख बिजनेस ग्रुप्स में से एक है। अपनी 48वीं वार्षिक आम सभा यानी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की तारीख का आधिकारिक रूप से घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि यह AGM शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो-विज़ुअल माध्यमों के जरिए आयोजित की जाएगी। यह आयोजन कंपनी एक्ट और SEBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

इसके अलावा, कंपनी ने 14 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया है ताकि उस दिन कंपनी के वह सदस्य निर्धारित हो सकें जिन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड प्राप्त होगा। डिविडेंड अगर घोषित किया जाता है, तो AGM के समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही, 22 अगस्त 2025 को कट-ऑफ डेट निर्धारित की गई है, जिससे उन सदस्यों की पहचान होगी जो AGM में प्रस्तावित प्रस्तावों पर मतदान करने के लिए पात्र होंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का प्रदर्शन

गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.39% गिरकर 1,390.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। इस दौरान शेयर का उच्चतम स्तर 1,402.40 रुपये और न्यूनतम 1,384.05 रुपये रहा। कुल 1.7 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,376.62 करोड़ रुपये थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप करीब 18.81 लाख करोड़ रुपये है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article