बिजनेस

MSME Loan Guarantee: नई स्कीम, बिजनेस ग्रोथ का जबरदस्त मौका! 100 करोड़ तक का कर्ज अब सरकार की गारंटी के साथ!

भारत सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये तक के कर्ज पर 60% गारंटी कवरेज वाली नई योजना शुरू की है। यह योजना चार साल तक जारी रहेगी और इससे छोटे एवं मध्यम उद्यमों को उपकरण खरीदने के लिए आसानी से ऋण मिल सकेगा।

Image

MSME Loan Guarantee (तस्वीर-Canva)

KEY HIGHLIGHTS
  • 100 करोड़ रुपये तक के कर्ज पर 60% गारंटी कवरेज।
  • पहले साल गारंटी शुल्क शून्य, बाद में कम दर पर शुल्क लागू।
  • चार साल तक या सात लाख करोड़ की गारंटी तक योजना जारी।

MSME Loan Guarantee: वित्त मंत्रालय ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए 100 करोड़ रुपये तक के कर्ज को कवर करने वाली म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना (MCGS-MSME) शुरू की है। यह योजना वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुरूप लागू की गई है। इस नई योजना का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत वित्तीय सहायता प्रदान करना और उपकरणों की खरीद के लिए ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

योजना के तहत क्या मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत, राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) द्वारा ‘सदस्य उधारी संस्थानों’ (MLI) को 60 प्रतिशत गारंटी कवरेज प्रदान किया जाएगा। इससे बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए एमएसएमई को ऋण देना सुरक्षित और आसान हो जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए एमएसएमई को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. वैध उद्यम पंजीकरण संख्या वाला एमएसएमई होना आवश्यक है।
  2. 100 करोड़ रुपये तक का ऋण ही इस योजना के तहत कवर होगा।
  3. उपकरणों की न्यूनतम लागत परियोजना लागत का 75 प्रतिशत होनी चाहिए।

गारंटी शुल्क का होगा फायदा

योजना के तहत, स्वीकृति वर्ष के दौरान ऋण पर कोई गारंटी शुल्क नहीं लगेगा। अगले तीन वर्षों के लिए यह शुल्क पिछले वर्ष के बकाया ऋण का 1.5 प्रतिशत प्रति वर्ष होगा। उसके बाद, यह शुल्क कुल बकाया ऋण का 1 प्रतिशत प्रति वर्ष हो जाएगा।

चार साल तक रहेगा लागू

यह योजना चार साल की अवधि तक जारी रहेगी या सात लाख करोड़ रुपये की संचयी गारंटी जारी होने तक (जो भी पहले हो), तब तक लागू रहेगी। इससे देशभर के छोटे और मध्यम उद्यमों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article