MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2023 (IPL 2023) एक बार फिर चर्चा में है। इसी के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईपीएल 2023 के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी ने कुछ साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। लेकिन वे आईपीएल खेल रहे थे। आईपीएल के लिए उन्हें फीस तौर पर मोटी रकम मिल रही थी। अब सवाल ये है कि वे आईपीएल से भी रिटायरमेंट लेने के बाद आखिर कमाएंगे कैसे।
रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे धोनी?
द टेलीग्राफ के एक रिपोट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में जगह देने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एमएस धोनी के संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी खिलाड़ियों के एक विशेष सेट के साथ मेंटरशिप की भूमिका निभाएंगे।
एंडोर्समेंट से कितना कमाते हैं एमएस धोनी?
धोनी भारत में सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों में से एक हैं और इतनी व्यापक लोकप्रियता के साथ एक लाभदायक ब्रांड एंडोर्सर (MS Dhoni Endorsements) होना भी स्वाभाविक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन वेबसाइट बिल्डर गोडैडी (GoDaddy) से लेकर मास्टरकार्ड (MasterCard) और गल्फ इंजन ऑयल तक, धोनी ने सभी कैटेगरी में ब्रांड्स का समर्थन किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की एंडोर्समेंट फीस 8 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये है। धोनी की एंडोर्समेंट की लिस्ट में रीबॉक, ओप्पोस, सेलो, इंडिया सीमेंट्स और एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ और कई कंपनियां हैं।
बिजनेस और निवेश
ऐसा नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक ही चीज पर फोकस करते हैं। मैदान पर अच्छा परफॉर्मेंस देने के अलावा उनके कई बिजनेस भी हैं। धोनी के नाम स्पोर्ट्सफिट (SportsFit) नामक जिम की ब्रांच भी है। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्टवेयर ब्रांड सेवेन, आईएसएल फुटबॉल टीम Chennaiyin FC, Supersport World Championship में रेसिंग टीम और हॉकी टीम Ranchi Rays में भी निवेश (MS Dhoni investments) किया है।
