Kolkata Woman Cab Driver: फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसे 1 मई को परम कल्याण सिंह नाम के एक फेसबुक यूजर ने पोस्ट किया था। इसमें एक महिला उबर ड्राइवर की प्रेरक कहानी शेयर की गई है। पोस्ट के कैप्शन पर लिखा था कि, "कल न्यू गरिया इलाके से लेक मॉल जाने के लिए कैब बुक की। जिसमें एक महिला ड्राइवर का फोन आया। और उन्होंने पिकअप लोकेशन के बारे में पूछा।"
सिंह ड्राइवर के इस विनम्र तरीके से पूंछने से काफी प्रभावित हुआ। इसलिए, उन्होंने उनसे उनकी एजुकेशन के बारे में पूछा, "यात्रा शुरू होने के बाद मैंने उनसे पूछा कि, आपका लहजा एक शिक्षित व्यक्ति का है, मैं आपका एजुकेशन बैकग्राउंड जानना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला था और आप लोग भी हैरान हो जाएंगे।
पापा के देहांत के बाद छोड़ी नौकरी
उनके उबर प्रोफाइल पर उनका नाम दीप्ति घोष था। सिंह ने पोस्ट में लिखा, "उन्होंने बीटेक (इलेक्ट्रिकल) किया है और कई कंपनियों में 6 साल तक काम किया है।" दीप्ति के पिता 2020 में परिवार को छोड़कर चल बसे। पिता की मृत्यु के बाद माँ और एक छोटी बहन की जिम्मेदारी उस पर आ गई। उसने पाया कि इंजीनियरिंग की नौकरी के लिए उसे कोलकाता से बाहर जाने की जरूरत पड़ेगी। पर वह अपनी माँ और बहन को अकेला छोड़ कर दूर नहीं जा सकती थीं।
ऐसे शुरू हुई उबर की यात्रा
इसके बाद दीप्ति ने कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का साहसी निर्णय लिया। वह पहले से ही गाड़ी चलाना जानती थीं। एक ऑल्टो खरीदी और 2021 से उबर के लिए ड्राइविंग शुरू कर दी। वह अब इस पेशे से काफी खुश है। फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, वह 6- ड्राइविंग करके हर महीने लगभग 40,000 रुपये कमाती हैं। सप्ताह में 6 दिनों के लिए प्रतिदिन 7 घंटे देती हैं।
अपने बॉस खुद बनें वाली सोच
सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि घोष अब दूसरी कंपनियों के लिए काम नहीं करना चाहती हैं। वह अपने काम से काफी संतुष्ट हैं। "कोई दूसरी कंपनी के लिए काम नहीं करना चाहती क्योंकि वह अपनी खुद की बॉस बनकर खुश है और डिवाइस को लॉग ऑफ करके ड्यूटी से जा सकती हैं।"
