बिजनेस

Mobikwik IPO: मोबीक्विक आईपीओ की तैयारी में, कंपनी को पहली बार मुनाफा, Paytm-Phone pe से टक्कर

Mobikwik IPO: Mobikwik को वित्त वर्ष 2023-24 में 14.08 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। और वह अपनी प्रतिस्पर्धियों में पहली कंपनी है, जो मुनाफे में आई है।फिनटेक कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है।

Image

मोबीक्विक आईपीओ

Mobikwik IPO: फिनटेक कंपनी Mobikwik आईपीओ लाने की तैयारी में है। इस बीच कंपनी के लिए अच्छी खबर आई है। उसने पहली बार मुनाफा कमाया है। Mobikwik को वित्त वर्ष 2023-24 में 14.08 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।कंपनी ने किसी भी वित्त वर्ष में पहली बार मुनाफा दर्ज किया है।कंपनी पेटीएम, फोनपे जैसी फिनटेक फर्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है और वह अपनी प्रतिस्पर्धियों में पहली कंपनी है, जो मुनाफे में आई है।वित्त वर्ष 2022-23 में मोबिक्विक को 83.81 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की क्या है तैयारी

मोबिक्विक के को-फाउंडर उपासना टाकू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमें पूरे साल में घाटे से उबरकर मुनाफे में आने की खुशी है। हमने अपने प्लेटफॉर्म पर बहुत ही दिलचस्प इन्नोवेटिव उत्पाद पेश किए हैं और मशीन लर्निंग तथा डेटा का इस्तेमाल किया है, जिससे हमें बेहतर बिक्री में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि मोबिक्विक का गैर-भुगतान राजस्व 50 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। इसका अर्थ है कि कंपनी सक्रिय उपयोगकर्ताओं और व्यापारियों को एक या अधिक वित्तीय उत्पादों की सेवाएं देने में सफल रही है।

कब आएगा IPO

कंपनी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जनवरी 2024 में आवेदन किया था। और उसे उम्मीद है कि जल्द ही उसे सेबी से अप्रूवल मिल जाएगा। उसके बाद कंपनी आगे की तैयारी करेगी। बाजार को उम्मीद है कि कंपनी करीब 1900 करोड़ रुपये का आईपीओ ला सकती है। हालांकि अभी तक फाइनल प्लान सामने नहीं आया है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article