Who is Dilip Surana:घर खरीदने से अच्छा है कि उस पैसे को कारोबार में लगाओ, पिता के इस मंत्र को अब तक मान रहे अरपबति दिलीप सुराणा ने 66 करोड़ का घर खरीद लिया है। उन्होंने बेंगलुरू में यह घर खरीदा है। इस सौदे में 12,043.22 स्क्वेयर फुट का जमीन और 8,373.99 स्क्वेयर फुट का बंगला शामिल है। खास बात यह है कि अरबपति होते हुए भी सुराणा परिवार पिछले 20 साल से किराए के मकान में रह रहा था। दिलीप सुराणा उस समय चर्चा में आए थे, जब कोरोना के दौर में उनकी कंपनी की दावा Dolo 650 खूब बिकी थी। साल 2020 में कंपनी ने इस दौर में अकेले डोलो-650 से 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। टैक्स अथॉरिटी. उन पर डोलो बेचने के लिए डॉक्टरों को 1000 करोड़ के गिफ्ट देने का आरोप लगा चुकी है।
बेंगलुरू के इस एरिया में है मकान
ईटी की खबर के अनुसार सुराना परिवार ने इस डील के लिए 3.36 करोड़ रुपये की स्टॉम्प ड्यूटी चुकाई है। दिलीप सुराणा डोलो बनाने वाली दवा कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक दिलीप सुराणा (Micro Labs MD Dilip Surana) हैं। उन्होंने 66 करोड़ का जो घर खरीदा है वह यह बेंगलुरू के फेयर फील्ड लेआउट एरिया में स्थित है। दिलीप की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि सुराणा परिवार 20 साल से बेंगलुरु में किराए के मकान में रह रहा था। असल में दिलीप के पिता का मानना था कि मकान या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने की बजाय इसे कंपनी में लगाएं। और उसी मंत्र को सुराना परिवार अभी तक मान रहा था।
11,480 करोड़ की नेटवर्थ
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दिलीप सुराणा की इस वक्त 11,480 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। उनकी कंपनी माइक्रोलैब का सालाना टर्नओवर करीब 5658 करोड़ रुपये टर्नओवर है। माइक्रोलैब की शुरूआत दिलीप सुराणा के पिता दिलीप सुराणा के पिता जीसी सुराणा ने की थी। वह साल 1973 में राजस्थान से बेंगलुरु नौकरी की तलाश में आए थे। यहां वह कुछ दिन अकाउंटेंट की नौकरी करने के बाद एक दवा कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बन गए। लेकिन यह काम भी उन्होंने कुछ दिनों में छोड़ दिया और माइक्रो लैब्स नाम से अपनी कंपनी शुरू की।
