बिजनेस

Mastercard Layoff: मास्टरकार्ड करेगी दुनिया भर में 3% कर्मचारियों की छंटनी, 1000 से ज्यादा लोग हो जाएंगे बेरोजगार

Mastercard Layoff: मास्टरकार्ड छंटनी करने जा रही है। ये दुनिया भर के अपने कुल कर्मचारियों में से 3 प्रतिशत की छंटनी करेगी। ऐसे कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,000 होगी।

Image

मास्टरकार्ड करेगी छंटनी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मास्टरकार्ड करेगी छंटनी
  • 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी
  • निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,000 होगी

Mastercard Layoff: मास्टरकार्ड (Mastercard Layoff) ने छंटनी की तैयारी कर ली है। कंपनी दुनिया भर में अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। पिछले साल के अंत में कर्मचारियों की संख्या के आधार पर निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,000 होगी। कंपनी की तरफ से इन नौकरियों में कटौती से जुड़ी अधिकतर नोटिफिकेशंस 30 सितंबर से पहले पूरी हो जाने की उम्मीद है। आगे जानिए बाकी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

क्या है मास्टरकार्ड का प्लान

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार मास्टरकार्ड के एक प्रवक्ता ने ईमेल के ज़रिए दिए गए बयान में कहा है कि हमने हाल ही में ऑर्गेनाइजेशनल बदलावों की घोषणा की है, ग्रोथ की रफ्तार को बढ़ाने और कैपेसिटी को अनलॉक करने के लिए क्षेत्रों और बिजनेसों को फिर से संगठित किया है, जिससे लॉन्ग टर्म अवसरों में निवेश संभव होगा।

दोबारा कर सकती है भर्ती

प्रवक्ता ने आगे कहा कि जैसे-जैसे बदलाव किए जाएंगे, कंपनी ग्रोथ क्षेत्रों में ''रिसॉर्सेज को फिर से तैनात करेगी।" यानी उन्होंने बाद में हायरिंग के संकेत दिए हैं, मगर फिलहाल कंपनी छंटनी की तैयारी कर रही है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मास्टरकार्ड के दूसरी तिमाही के नतीजे वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से बेहतर रहे। हालांकि कुल ऑपेरटिंग एक्सपेंस एक साल पहले की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 2.93 बिलियन डॉलर के हो गए। मास्टरकार्ड के अधिकारियों के मुताबिक फर्म को तीसरी तिमाही के दौरान 190 मिलियन डॉलर का वन-टाइम रिस्ट्रक्चरिंग चार्ज दर्ज करने की उम्मीद है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article