बिजनेस

HAL Share 5% Rise: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को सरकार से मिला 50000 करोड़ रु का ऑर्डर, शेयर में 5 फीसदी की मजबूती

HAL Share Price Today: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) की खरीद के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये का टेंडर दिया है। एचएएल का शेयर मंगलवार के कारोबार में मजबूत स्थिति में है।

Image

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को मिला बड़ा ऑर्डर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को मिला ऑर्डर
  • सरकार से मिला 50000 करोड़ रु का टेंडर
  • शेयर में 5 फीसदी से अधिक की मजबूती

HAL Share Price Today: ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) की खरीद के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये का टेंडर दिया है। हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए किसी भारतीय कंपनी को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। यह टेंडर सिंगल वेंडर कॉन्ट्रैक्ट (एसवीसी) रूट के तहत एचएएल को मिला है। इस ऑर्डर को अंतिम रूप देने से पहले रक्षा मंत्रालय कंपनी की बिड पर बातचीत करेगा। टेंडर मिलने वाली एचएएल एकमात्र कंपनी है, जिससे स्वदेशी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में सरकार के मजबूत कदम का संकेत मिलता है। ये ऑर्डर मिलने से मंगलवार के कारोबार में एचएएल के शेयर में तेजी है।

ये भी पढ़ें -

5 फीसदी से अधिक उछला शेयर

एचएएल का शेयर मंगलवार के कारोबार में मजबूत स्थिति में है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 5199.6 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 5,460 रु पर खुला है। करीब पौने 10 बजे ये 274.15 रु या 5.27 फीसदी की तेजी के साथ 5473.75 रु पर है।

कौन से होंगे हेलीकॉप्टर

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना और वायुसेना को 156 ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर मिलेंगे, जिन्हें खास तौर पर भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इन हेलीकॉप्टरों ने लद्दाख में ट्रेनिंग के दौरान हाई एल्टीट्यूड पर असाधारण प्रदर्शन किया है, जिससे वे सेना के लिए एक महत्वपूर्ण एसेट बन गए हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article