Indigo Share Price Target: शुक्रवार को Sensex 1.68 फीसदी की मजबूती के साथ 80,435.84 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 397.40 अंक या 1.65 फीसदी की मजबूती के साथ 24,541.15 पर बंद हुआ। वैसे बीते कुछ समय से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ऐसे में यदि आप किसी कंपनी के शेयर खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा सावधानी बरतें। निवेशक मार्केट एक्सपर्ट या ब्रोकरेज फर्म की भी राय ले सकते हैं। यहां आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसके लिए मार्केट एक्सपर्ट ने BUY कॉल दी है।
ये भी पढ़ें -
इंडिगो पर लगाएं दांव
मार्केट एक्सपर्ट और कोटक सिक्योरिटीज के अमोल आठवले ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में इंडिगो (Interglobe Aviation) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए टार्गेट और स्टॉप लॉस भी बताया है।
कितना रखें टार्गेट और स्टॉप लॉस
आठवले ने इंडिगो के शेयर के लिए 4400-4480 रुपये का टार्गेट रखने की सलाह दी है। वहीं उन्होंने शेयर के लिए 4170 रुपये का स्टॉप लॉस भी बताया है। इस समय इंडिगो का शेयर 4277.65 रु पर है।
इंडिगो के शेयर का रिटर्न
- इंडिगो का शेयर 52 हफ्तों में 4610 रुपये तक चढ़ा है
- एक महीने में शेयर में तीन फीसदी की गिरावट आई है
- 6 महीने में ये 40.45 फीसदी मजबूत हुआ है
- एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को 74.06 फीसदी का रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक इसमें 43.76 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
