Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के (बाजार पूंजीकरण) मार्केट कैप में बीते हफ्ते कुल 83,637.96 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.52 अंक या 0.12 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 29.3 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। पिछले हफ्ते में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 35,694.04 करोड़ रुपये घटकर 11,74,720.15 करोड़ रुपये पर आ गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 18,949.45 करोड़ रुपये घटा
हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 18,949.45 करोड़ रुपये घटकर 6,19,281.77 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का मार्केट कैप 13,549.34 करोड़ रुपये घटकर 5,25,374.14 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 7,675.16 करोड़ रुपये घटकर 5,16,378.05 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में 5,903.31 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 5,44,906.44 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 1,866.66 करोड़ रुपये के नुकसान के बाद 4,64,396.71 करोड़ रुपये रह गई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,233.31 करोड़ रुपये बढ़ा
इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,233.31 करोड़ रुपये बढ़कर 16,79,156.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,459.29 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,00,181.52 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 1,055.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,89,196.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 664.9 करोड़ रुपये बढ़कर 6,55,862.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस दूसरे, एचडीएफसी बैंक तीसरे, आईसीआईसीआई बैंक चौथे, हिंदुस्तान यूनिलीवर 5वें, आईटीसी छठें, इन्फोसिस 7वें, एसबीआई 8वें, एचडीएफसी 9वें और भारती एयरटेल का 10वां स्थान रहा।
भाषा इनपुट्स के साथ
