बिजनेस

Mankind Pharma Share Price Target 2024: क्या मैनकाइंड फार्मा शेयर में मिलेगा बंपर रिटर्न? जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 17, 2024, 02:18 PM IST

Mankind Pharma Share Price Target 2024: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट आदित्य अरोड़ा ने Mankind Pharma के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और Mankind Pharma के शेयर का टारगेट प्राइस 2400 - 2500 रुपये का बताया है और इस शेयर के लिए एक्सपर्ट ने स्टॉप लॉस 2100 रुपये बताया है।

Image

मैनकाइंड फार्मा शेयर

Mankind Pharma Share Price Target 2024: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने Mankind Pharma के शेयर को लेकर अपनी निवेश की रणनीति बताई है साथ ही एक्सपर्ट ने इसके लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी बताया है।

Mankind Pharma Share Price Target 2024: कितने टारगेट प्राइस पर एक्सपर्ट ने दी निवेश की सलाह

ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट आदित्य अरोड़ा ने Mankind Pharma के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और Mankind Pharma के शेयर का टारगेट प्राइस 2400 - 2500 रुपये का बताया है और इस शेयर के लिए एक्सपर्ट ने स्टॉप लॉस 2100 रुपये बताया है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Mankind Pharma Share Price History: 3 महीने में 15.70 फीसदी रिटर्न

शुक्रवार को Mankind Pharma का शेयर बीएसई पर 2.47% की तेजी के साथ 2184.14 रुपये के स्तर पर बंद हुए। आज कंपनी का शेयर अपने पिछले बंद 2131.55 रु के मुकाबले 2148.35 रुपये के स्तर पर खुला। कंपनी का शेयर आज 2239.75 रुपये के उच्चतर स्तर तक गया। इसका इंट्रा डे के आधार पर निचला स्तर 2107.70 रुपये है। बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, Mankind Pharma का स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में 1.37 फीसदी उछला है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 2 सप्ताह में 1.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है और यह शेयर पिछले 1 महीने में 1.17 फीसदी गिरा है। हालांकि कंपनी का शेयर पिछले 3 महीने में 15.70 फीसदी और पिछले 6 महीने में 23.77 फीसदी उछला है।

52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर

इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 2,297.00 रुपये और इस कंपनी का 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,240.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 87,494.52 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article