बिजनेस

Manba Finance IPO: मनबा फाइनेंस IPO दूसरे दिन 73.18 गुना हुआ सब्सक्राइब

Manba Finance IPO: खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 70.18 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 4.15 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। आईपीओ में 1,25,70,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 114-120 रु​पये प्रति शेयर है। आईपीओ 25 सितंबर को बंद होगा।

Image

मनबा फाइनेंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम

Photo : iStock

Manba Finance IPO: मनबा फाइनेंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन मंगलवार तक 73.18 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनबा फाइनेंस के 151 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रस्तावित 87,99,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 64,39,20,375 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

किस हिस्से को कितना मिला सब्सक्रिप्शन

गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड में 172.23 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 70.18 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 4.15 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। आईपीओ में 1,25,70,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 114-120 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 25 सितंबर को बंद होगा।

क्या करती है Manba Finance

निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की भविष्य की पूंजीगत जरूरतों के लिए पूंजी आधार को मजबूत करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। मनबा फाइनेंस वाहन ऋण, पुरानी कारें, छोटे कारोबारी ऋण और व्यक्तिगत कर्ज के लिए वित्तीय समाधान प्रदान करती है। यह वर्तमान में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 66 स्थानों पर कार्यरत है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article