बिजनेस

मैन इंफ्रा Q4 परिणाम 2025: कंपनी का नेट प्रॉफिट 50 फीसदी बढ़कर 97.15 करोड़ रु, डिविडेंड घोषित

रियल एस्टेट और EPC क्षेत्र की स्मॉलकैप कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹97.15 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 50% की वृद्धि है। हालांकि कंपनी की राजस्व आय मामूली रूप से घटकर ₹293.79 करोड़ रही, लेकिन खर्चों में भारी कटौती (₹261 करोड़ से घटाकर ₹194.8 करोड़) ने मुनाफे को मजबूत किया।

Image

मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन शेयर।

Man Infra Q4 Results 2025, Dividend Announced: रियल एस्टेट कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50% की सालाना वृद्धि के साथ ₹97.15 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का लाभ ₹64.65 करोड़ था।

हालांकि, कंपनी की ऑपरेशनल आय ₹293.79 करोड़ रही, जो कि पिछली तिमाही के ₹296.74 करोड़ से थोड़ी कम है। लेकिन कंपनी ने अपने खर्चों को ₹261 करोड़ से घटाकर ₹194.8 करोड़ कर दिया, जिससे मुनाफे में उछाल आया। मैन इंफ्रा ने पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹312.81 करोड़ का लाभ कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष ₹303.34 करोड़ से अधिक है। पूरे वर्ष की कुल आय ₹1,108.06 करोड़ रही।

डिविडेंड की घोषणा: 22.5% या ₹0.45 प्रति शेयर

कंपनी के बोर्ड ने FY2025 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो ₹2 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹0.45 (22.5%) रहेगा। यह डिविडेंड 3.75 करोड़ से अधिक शेयरों पर लागू होगा। रिकॉर्ड डेट 27 मई 2025 रखी गई है, जबकि भुगतान 10 जून 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा।

पांच साल में 1300% की छलांग

मंगलवार को कंपनी के शेयर एनएसई पर ₹164.15 के स्तर पर 2% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। मैन इंफ्रा के शेयरों में जहां बीते एक साल में 17% की गिरावट आई है, वहीं पिछले पांच वर्षों में 1300% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप ₹6,154.75 करोड़ है और 52-हफ्ते का शेयर प्राइस रेंज ₹262.50 से ₹135.05 के बीच रहा है।

यह स्मॉलकैप कंपनी EPC (Engineering, Procurement & Construction) क्षेत्र में कार्यरत है और पोर्ट्स, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, संस्थान, IT प्रोजेक्ट्स और फ्यूचरिस्टिक हाउसिंग जैसे वर्टिकल्स में अपना काम करती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article