बिजनेस

Malpani Pipes IPO Listing: 146 गुना सब्सक्रिप्शन के बावजूद मालपानी पाइप्स के IPO ने कराया नुकसान, गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग, निवेशक निराश

Malpani Pipes IPO Listing Today: आज मंगलवार 4 फरवरी को शेयर बाजार में मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स की लिस्टिंग हो गयी है। आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर ने स्टॉक मार्केट में शुरुआत कर दी है। इसकी लिस्टिंग गिरावट के साथ हुई है।

Image

मालपानी पाइप्स की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मालपानी पाइप्स की हुई लिस्टिंग
  • कमजोरी के साथ की शुरुआत
  • निवेशकों को हुआ नुकसान

Malpani Pipes IPO Listing Today: आज मंगलवार 4 फरवरी को शेयर बाजार में मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स की लिस्टिंग हो गयी है। आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर ने स्टॉक मार्केट में शुरुआत कर दी है। इसकी लिस्टिंग गिरावट के साथ हुई है। कंपनी का शेयर BSE SME पर 90 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 4.10 रु या 4.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 85.90 रु पर लिस्ट हुआ है। 85.90 रु पर इसकी मार्केट कैपिटल 92.58 करोड़ रु है। बता दें कि ये एक एसएमई कंपनी है।

ये भी पढ़ें -

IPO 146 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब

मालपानी पाइप्स के आईपीओ को कुल मिलाकर 146.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बावजूद इसके कंपनी की लिस्टिंग निगेटिव हुई।

रिटेल कैटेगरी में इस इश्यू को 113.35 गुना, योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) सेगमेंट में 58.49 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनर्स इंवेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी को 343.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स का बिजनेस

2017 में शुरू की गयी मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड अपने ब्रांड "वोल्स्टार" के तहत हाई क्वालिटी वाले प्लास्टिक पाइप बनाती है। कंपनी सिंचाई, जल आपूर्ति, सीवरेज, जल निकासी और बिजली के केबल इंस्टॉलेशन जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में उपयोग के लिए एचडीपीई, एमडीपीई और एलएलडीपीई पाइप बनाती

कंपनी ग्रेन्युल और पीवीसी पाइप का व्यापार भी करती है। मध्य प्रदेश के रतलाम से ऑपरेट होने वाली इस कंपनी की फैसिलिटी में 11,500 एम.टी.पी.ए. की वार्षिक क्षमता वाली 10 उत्पादन लाइनें हैं। मालपानी पाइप्स थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और सरकारी ठेकेदारों के माध्यम से डिस्ट्रिब्यूशन करती है और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आपूर्ति करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article