बिजनेस

Chamunda Electricals IPO: मंगलवार को खुलेगा Chamunda Electricals का IPO, GMP अभी से भर रहा हुंकार, चेक करें डिटेल

Chamunda Electricals IPO GMP: मंगलवार से Chamunda Electricals का IPO खुलने जा रहा है। ये एक एसएमई आईपीओ होगा। इसलिए इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड कम और लॉट साइज बड़ी होगी।

Image

कल खुलेगा Chamunda Electricals का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल खुलेगा Chamunda Electricals का IPO
  • GMP पहुंचा 10 रु
  • प्राइस बैंड है 47-50 रु

Chamunda Electricals IPO GMP: मंगलवार से Chamunda Electricals का IPO खुलने जा रहा है। ये एक एसएमई आईपीओ होगा। इसलिए इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड कम और लॉट साइज बड़ी होगी। अगर आप इस एसएमई आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो पहले से ही इसकी सारी जानकारी ले लें। यहां हम आपको Chamunda Electricals के आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड और GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) की जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें -

Chamunda Electricals IPO Details

Chamunda Electricals के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 47-50 रु है, जबकि लॉट साइज 3000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 3000 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। इसकी लिस्टिंग 11 फरवरी को NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Chamunda Electricals IPO GMP

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि Chamunda Electricals IPO में प्राइस बैंड 47-50 रु का है। वहीं आईपीओ वॉच के मुताबिक फिलहाल इसका GMP 10 रु चल रहा है। यानी अगर आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 50 रु भी फिक्स होता है तो ये आराम से 20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है।

चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स का IPO 4 फरवरी को खुलकर 6 फरवरी को बंद होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 14.60 करोड़ रु जुटाएगी।

क्या है कंपनी का बिजनेस

चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स 66 केवी (किलोवोल्ट) तक के सबस्टेशन के ऑपरेशन और मैंटेनेंस, 220 केवी (किलोवोल्ट) तक के इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन की टेस्टिंग और कमीशनिंग और 1.5 मेगावाट (मेगावाट) क्षमता के सौर ऊर्जा उत्पादन पार्क की विशेष सेवाएं प्रदान करने के व्यवसाय में लगी हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article