India Economic Conclave 2023: टाइम्स नेटवर्क का दो दिवसीय इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का समापन हो गया है और इस आयोजन में अपने-अपने क्षेत्र की बहुत सी हस्तियों ने कई सारे मुद्दों पर अपनी बात रखी। भारत में स्टार्टअप इनोवेशन इकोस्टिम के टॉपिक पर बात करने के लिए दो एक्सपर्ट आईईसी 2023 में शामिल हुए। मेक माय ट्रिप के फाउंडर और चेयरमैन दीप कालरा के साथ टाटा वन एमजी के को-फाउंडर और सीईओ प्रशांत टंडन ने इस मुद्दे पर अपनी विचार व्यक्त किए। इन दोनों ने भारत में स्टार्टअप के भविष्य और व्यापक संभावनाओं को लेकर बात की।
23 साल पुराना है मेक माय ट्रिप
इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में दीप कालरा ने कहा कि हमारा स्टार्टअप 23 साल पुराना है। इतने साल बाद भी खुदको स्टार्टअप के रूप में काम करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि अगर इस तकनीक से भरी दुनिया में आप रोजाना कुछ नया नहीं सोचेंगे तो वहीं से आपका अंत शुरू हो जाएगा। शुरुआती दौर हमारे लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण था जहां हमें वेतन में कटौती की नौबत भी देखनी पड़ी थी। लेकिन यही कठिन समय स्टार्टअप के लिए एक आशीर्वाद जैसा होता है।
एआई को लेकर क्या बोले दीप?
आईईसी 2023 में दीप कालरा ने कहा कि मेरे लिए शुरुआत में एक छोटा बिजनेस खड़ा करना बड़ टारगेट था। लेकिन बड़ा व्यापार बनाने के लिए मेरा सबसे बड़ा समर्थक और हथियार इंटरनेट बना। उस समय इंटरनेट को देखकर लगता था कि ये दुनिया बदलने वाली चीज है, अब यही फीलिंग मुझे एआई को देखकर आती है। ये दूसरी तरह से दुनिया को बदलने वाला है और पानी की तरह ये हर चीज में घुलने की क्षमता रखता है। आज की तारीख में आईडिया काम करना है और कई बार तो आपको किसी तरह की फैक्ट्री डालने की भी जरूरत नहीं होती, अच्छा आईडिया हो तो खुद फंडिंग मिल जाती है।
