बिजनेस

M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा का मार्च तिमाही का लाभ 18 प्रतिशत बढ़ा, सभी में सेगमेंट में बढ़ा प्रदर्शन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 26, 2023, 04:27 PM IST

M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 2,637 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का इस दौरान वाहन, कृषि उपकरण और वित्तीय सेवा क्षेत्र समेत सभी खंडों में प्रदर्शन अच्छा रहा।

Image

चौथी तिमाही रिजल्ट

M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 2,637 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का इस दौरान वाहन, कृषि उपकरण और वित्तीय सेवा क्षेत्र समेत सभी खंडों में प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,237 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एकीकृत लाभ 56 प्रतिशत बढ़ा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि उसका राजस्व मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के 25,934 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च, 2023 तिमाही में 32,366 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का संपूर्ण वित्त वर्ष 2022-23 के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 10,282 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,577 करोड़ रुपये था।

एसयूवी बाजार में हिस्सेदारी सबसे ज्यादा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में उसने अभी तक का सर्वाधिक लाभ कमाया। कंपनी का राजस्व 2021-22 के 90,171 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 1,21,269 करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनीश शाह ने कहा, “समूह के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहा। कई वाहन बाजार में उतारने वाले वाहन खंड सबसे आगे रहा और राजस्व के मामले में एसयूवी बाजार में हमारी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।”

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article