CNG Prices In Mumbai: मुंबई से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने हाल ही में राज्य में CNG की कीमतें (CNG Prices) बढ़ा दी हैं। MGL द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राज्य में CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी की गई है। कीमत में हुआ बदलाव मुंबई के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में भी लागू किया जा चुका है। आपको बता दें कि मुंबई में पहले CNG की कीमत 75 रुपए प्रति किलोग्राम हुआ करती थी। MGL द्वारा लिए गए फैसले के बाद यह 77 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
बिजनेस
CNG Prices: मुंबई में महंगी हुई CNG, जानें कितने बढ़े दाम, यहां चेक करें मौजूदा कीमत
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Nov 22, 2024, 10:06 AM IST
CNG Price: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने आज मुंबई एवं आस पास के क्षेत्रों में CNG की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। MGL द्वारा मुंबई एवं आसपास के क्षेत्रों में CNG की कीमत 2 रुपए प्रति किलोग्राम जितनी बढ़ा दी गई है। मुंबई पहले CNG की कीमत 75 रुपए प्रति किलोग्राम हुआ करती थी। अब CNG की वर्तमान कीमत क्या है, यहां जानें।
मुंबई में महंगी हुई CNG, जानें कितने बढ़े दाम, यहां चेक करें मौजूद कीमत
Photo : iStock
