LPG New Rate August 2023 : सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 अगस्त को LPG की कीमतों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Cylinders) यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की नई 1680 रुपये होगी। इससे पहले 4 जुलाई 2023 को इस तरह के सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी।
दूसरे शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत
| शहर | कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम |
| कोलकाता | 1802.50 रुपये |
| मुंबई | 1640.50 रुपये |
| चेन्नई | 1852.50 रुपये |
घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं, घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर 1,103 रुपये पर बिक रहा है। इस सिलेंडर के दाम में आखिरी बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। इसके पहले जुलाई 2022 में कीमतों में बदलाव देखा गया था। तब देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1053 रुपये थे, जो अब 1103 रुपये है।
कहां चेक करें रेट लिस्ट
अगर आप एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव को खुद से चेक करना चाहते हैं तो https://iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की ऑफिशियल साइट पर एलपीजी के दाम में हुए बदलाव को देखा जा सकता है।
