बिजनेस

Messi को मिलने जा रहा है बड़ा सम्मान, नोट पर छपेगी उनकी तस्वीर! ये है सरकार का प्लान!

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 22, 2022, 03:36 PM IST

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेस्सी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने फीफा विश्व कप 2022 फाइनल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Image

Messi को मिलने जा रहा है बड़ा सम्मान, नोट पर छपेगी उनकी तस्वीर! (स्रोत: Twitter @Spriter0000)

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) खत्म हो चुका है। 36 सालों बाद आखिरकार अर्जेंटीना ने फुटबॉल का सबसे बड़ा खिताब जीत ही लिया। इसके साथ ही टीम के कप्तान लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का सपना भी पूरा हो गया। अर्जेंटीना की टीम ने जब से वर्ल्ड कप जीता है, लियोनेल मेस्सी की लोकप्रियता और बढ़ चुकी है। पूरी दुनिया में फुटबॉल के फैन्स में उन्हें लेकर दीवानगी का माहौल है। फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना पहुंचने पर टीम का शानदार स्वागत हुआ। इसके बाद मेस्सी जब अपने होमटाउन पहुंचे, तो वहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। अब जो खबर आ रही है वो सुनकर मेस्सी के सभी फैन्स खुशी से झूम उठेंगे।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अर्जेंटीना की सरकार मेस्सी की तस्वीर को करेंसी नोट पर जगह दे सकती है। यह बताया गया है कि रिपब्लिक ऑफ अर्जेंटीना का सेंट्रल बैंक मेस्सी की तस्वीर को हजार पेसो करेंसी नोट पर छाप सकती है। फाइनेंशियल समाचार पत्र El Financiero के अनुसार, यह बताया गया है कि अर्जेंटीना के नियामक बैंक ने La Albiceleste की ऐतिहासिक विश्व कप जीत को चिह्नित करने के लिए एक बैठक आयोजित की है। उल्लेखनीय है कि साल 1978 में अर्जेंटीना की ओर से अपना पहला विश्व कप जीतने के बाद स्मारक सिक्के भी जारी किए गए थे।

वारल हो रही है मेस्सी वाले नोट की तस्वीर

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह विकल्प 'मजाक में' अर्जेंटीना सेंट्रल बैंक के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित किया गया था, हालांकि सबसे बोका जूनियर्स, लिसेंड्रो क्लैरी और एडुआर्डो हेकर इसपर सहमत हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर 1,000 पेसो के नोट की तस्वीर वारल हो रही है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि मेस्सी की तस्वीर नोट के एक तरफ दिखाई देगी, जबकि दूसरी तरफ ग्रुप का नाम, 'La Scaloneta' होगा।

कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में लियोनेल मेस्सी ने दो गोल किए थे, जबकि फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे ने मैच में तीन गोल किए थे। एक्स्ट्र-टाइम में 3-3 गोल के साथ ड्रॉ हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से नतीजा निकला। इस बार अर्जेंटीना ने कोई चूक नहीं की। और 4- 2 से इस शूटआउट को जीत लिया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article