बिजनेस

LIC Share Price Target: एलआईसी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश, जानें क्या है नया टारेगट

LIC Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने LIC शेयर पर ओवरेवट की रेटिंग बरकरार रखी है। और LIC का टारगेट प्राइस 1,340 रुपये रखा है। उसके अनुसार चौथी तिमाही में NBV और नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं।

Image

LIC Share Price Target: एलआईसी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश, जानें क्या है नया टारेगट

LIC Share Price Target: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी के Q4 Result और फ्यूचर प्लान को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने नया टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म जे.पी.मार्गन (JPMorgan) ने LIC शेयर पर टारगेट प्राइस दिया है। फर्म ने LIC का टारगेट प्राइस 1,340 रुपये रखा है। मंगलवार को LIC के शेयर दोपहर एक बजे 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 1024.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। एलआईसी का 53 हफ्ते का टॉप लेवल 1175 रुपये रहा है।

LIC Share Rating

ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने LIC शेयर पर ओवरेवट की रेटिंग बरकरार रखी है। और LIC का टारगेट प्राइस 1,340 रुपये रखा है। उसके अनुसार चौथी तिमाही में NBV और नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। साथ ही कंपनी का आगे मुनाफे से ज्यादा ग्रोथ पर फोकस है। ऐसे में उसकी ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी गई है। LIC के शेयर सुबह तेजी के बाद दोपहर एक बजे 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 1024.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

LIC Share Price History

LIC द्वारा दिए गए रिटर्न की बात कंपनी के शेयर ने एक महीने में 3.81 फीसदी, 6 महीने में 50.90 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि पिछले एक साल में 68.13 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 5 साल में निवेशकों को 23.17 फीसदी रिटर्न दिया है।

LIC Result

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में दो प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 13,763 करोड़ रुपये रहा।मुख्य रूप से वेतन वृद्धि के प्रावधान के कारण कंपनी का लाभ मामूली बढ़ा है।बीमा कंपनी को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में 13,428 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। उसकी कुल आय बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 2,50,923 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 2,00,185 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की पहले साल की प्रीमियम आय भी मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में सुधरकर 13,810 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12,811 करोड़ रुपये थी।पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में एलआईसी का शुद्ध लाभ 40,676 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 36,397 करोड़ रुपये था।इस दौरान कुल प्रीमियम आय मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में 4,75,070 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 4,74,005 करोड़ रुपये थी।एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि निदेशक मंडल ने 2023-24 के लिए छह रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article