बिजनेस

IXIGO IPO Listing: Ixigo ने शेयर बाजार में की शानदार शुरुआत, 45% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

IXIGO IPO Listing: इक्सिगो का IPO कुल 98.10 गुना स‍ब्‍सक्राइब किया गया था। इसमें रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स ने कुल 53.95 गुना सब्‍सक्राइब किया, जबकि QIB कैटेगरी ने इसे 106.73 गुना और NII कैटेगरी ने 110.25 गुना सब्‍सक्राइब किया।

Image

Ixigo की शानदार शुरुआत

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इक्सिगो की शानदार शुरुआत
  • 45 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर
  • 93 रु था आईपीओ प्राइस

IXIGO IPO Listing: इक्सिगो की शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग हुई है। इसकी पैरेंट कंपनी Le Travenues Technology। इक्सिगो का शेयर आईपीओ में तय हुए फाइनल प्राइस यानी 93 रु के मुकाबले BSE पर 42 रु या 45.16 फीसदी प्रीमियम के साथ 135 रु पर लिस्ट हुआ है। इक्सिगो के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 88-93 रु था। जबकि अंत में इसका शेयर प्राइस 93 रु फिक्स किया गया। करीब साढ़े 10 बजे इक्सिगो का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 51.53 रु या 55.41 फीसदी की मजबूती के साथ 144.53 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

इक्सिगो का IPO कुल 98.10 गुना स‍ब्‍सक्राइब किया गया था। इसमें रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स ने कुल 53.95 गुना सब्‍सक्राइब किया, जबकि QIB कैटेगरी ने इसे 106.73 गुना और NII कैटेगरी ने 110.25 गुना सब्‍सक्राइब किया।

कितने शेयर बेचे गए

इक्सिगो के आईपीओ में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इश्यू में 6,66,77,674 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। वहीं 26 करोड़ रुपये टेक्नोलॉजी में लगाए जाएंगे।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,37,69,494 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कंपनी को 4,29,36,34,618 शेयरों के लिए आवेदन मिले।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article