बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 20 सितंबर 2025 को बैंक खुले हैं या नहीं, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज शनिवार, 20 सितंबर 2025 है। अक्सर लोगों को यह भ्रम रहता है कि शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या नहीं, मन में असमंजस बना रहता है। अगर आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यहां जान लें आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Khule hain) या नहीं (kya aaj bank band hai)।

Image

क्या आज बैंक खुले हैं (तस्वीर-Istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज शनिवार 20 सितंबर 2025 है। अक्सर लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि शनिवार को बैंक खुले रहेंगे (Kya Aaj Bank Khule hain) या नहीं (kya aaj bank band hai)। खासकर तीसरे शनिवार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। क्या आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर हां तो आपके लिए राहत की खबर है। क्योंकि आज के दिन बैंक की सभी शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी और सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। दरअसल आज सितंबर महीने का तीसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है, जबकि पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंकों सामान्य रूप से काम होते हैं। वहीं, रविवार और घोषित राष्ट्रीय या राज्य स्तर की छुट्टियों पर बैंक बंद रहते हैं।

इसलिए अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है। जैसे चेक क्लियर कराना, कैश ट्रांजैक्शन, पासबुक अपडेट या कोई अन्य सेवा तो आप आज शनिवार 20 सितंबर को निश्चिंत होकर बैंक जा सकते हैं। यह दिन पूरी तरह से वर्किंग डे होगा, और बैंक आम दिनों की तरह सुबह से शाम तक खुले रहेंगे। अतः अगर आप बैंक से जुड़े किसी भी जरूरी काम को निपटाना चाहते हैं, तो यह उपयुक्त समय है। किसी भी असमंजस से बचने के लिए यह जानना जरूरी है कि तीसरे शनिवार को बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं।

Bank Holiday: सितंबर 2025 में बाकी बैंक छुट्टियां

बैंक छुट्टी कबछुट्टी क्योंछुट्टी कहां
22 सितंबर (सोमवार) नवरात्र स्थापनाजयपुर में बैंक बंद
23 सितंबर (मंगलवार) महाराजा हरि सिंह जयंतीजम्मू में बैंक बंद
28 सितंबर (शनिवार) चौथा शनिवारसभी राज्यों में बैंक बंद
29 सितंबर (सोमवार) महा सप्तमीत्रिपुरा, असम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, बिहार में बैंक बंद
30 सितंबर (मंगलवार) महा अष्टमीत्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?

सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों पर भी बंद रहते हैं, जो राज्यों की छुट्टियों पर निर्भर करता है। इसलिए बैंक जाने वाले लोगों को ध्यान देना चाहिए कि भारत में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। बैंक जाने से पहले, आपको छुट्टियों की लिस्ट की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।

Bank Holiday: छुट्टियों में करें डिजिटल बैंकिंग

अगर आपकी नजदीकी शाखा किसी छुट्टी के कारण बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आजकल अधिकतर बैंकिंग सेवाएं इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम के जरिए 24x7 उपलब्ध रहती हैं। डिजिटल बैंकिंग से आप कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर (UPI, NEFT, RTGS), फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना या मैनेज करना, बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट करना।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article